{"_id":"68458e6425c7aea3d0048924","slug":"kanpur-accident-two-elderly-people-died-due-to-collision-between-truck-and-e-rickshaw-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत, घटनास्थल के पास लगे कैमरे खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत, घटनास्थल के पास लगे कैमरे खंगाल रही पुलिस
Sun, 08 Jun 2025 06:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 06:52 PM IST
सार
कानपुर में ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर से दो बुजुर्गों की जान चली गई। हादसे सचेंडी और सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में हुए।
विज्ञापन
गंगाप्रसाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सचेंडी और सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक और लोडर की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। नरवल थानाक्षेत्र के पाली गांव निवासी गंगाप्रसाद (60) सचेंडी में किराए का कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन
वह चकरपुर मंडी के बाहर सब्जी का ठेला लगाकर परिवार को पालन पोषण कर रहे थे। दामाद राजकुमार ने बताया कि रात में वह ठेला बढ़ाकर निकल रहे थे कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ठेले में टक्कर मार कर बुजुर्ग को रौंदते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
गजराल पाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से वहां पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के घुरवाखेड़ा निवासी गजराल पाल (63) किसानी करते थे। बेटे राजू ने बताया कि शनिवार रात वह साइकिल से बेटी के लिए रिश्ते की बात करके घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना
- फोटो : अमर उजाला
अभी वह कुंहिआर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ई-रिक्शा लोडर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस बीच चालक मौके से भाग निकला। सेन पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।