फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident: Scorpio hits bike rider, death

Kanpur Accident: भारत सरकार लिखी स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Tue, 17 Jun 2025 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jun 2025 06:55 PM IST
सार

Kanpur News: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसा सीओडी पुल के पास मंगलवार सुबह हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Accident: Scorpio hits bike rider, death
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीओडी पुल के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी में भारत सरकार लिखा है। चकेरी थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी रामकिशोर साहू (40) जरीबचौकी चौराहे पर स्थित एक प्लाईवुड की दुकान में काम करते थे। छोटे भाई श्यामू ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार सुबह 10:30 बजे घर से डयूटी जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


श्यामनगर के आगे सीओडी पुल पर चढ़ते ही रामादेवी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे वह कुछ दूर घिसटते चले गए। भाई के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि हेलमेट के टुकड़े सिर व चेहरे में घुस गए और उनकी माैके पर माैत /हो गई थी। मृतक की पत्नी गीता, बेटी दिव्यांशी और बेटे आयुष का रो रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन

Kanpur Accident: Scorpio hits bike rider, death
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गाड़ी श्यामनगर गंगानगर निवासी लियाकत अली के नाम दर्ज है। गाड़ी चालक के बारे में पता किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed