फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur accident School bus and an unidentified vehicle collide two youths died families left devastated

कानपुर हादसा: स्कूली बस और अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच शुरू

Thu, 22 Oct 2026 04:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 22 Oct 2026 04:49 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में दो युवकों की अकाल मौत हो गई। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर कैंसर अस्पताल के पास तेज रफ्तार स्कूली बस की चपेट में आने से काकादेव निवासी दूध कारोबारी  की जान चली गई। वहीं, बिधनू के शंभुआ पुलिया के पास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kanpur accident School bus and an unidentified vehicle collide two youths died families left devastated
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूली बस और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। स्वरूप नगर में कैंसर अस्पताल के पास चारा लेने जा रहे दूध का व्यापार करने वाले ऋतुराज सिंह (36) की जान चली गई, जबकि बिधनू में बाइक सवार ब्रजेंद्र सिंह (20) ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

स्वरूप नगर थानाक्षेत्र में जीटी रोड पर कैंसर अस्पताल के पास तेज रफ्तार स्कूली बस ने काकादेव के ओ ब्लॉक निवासी ऋतुराज सिंह उर्फ सोनू को कुचल दिया। वह चारा लेने जा रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी राखी और दोनों बच्चे बेसुध हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

स्वरूप नगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
ऋतुराज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई ने बस के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, बिधनू थानाक्षेत्र में बुधवार शाम शंभुआ पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार ब्रजेंद्र सिंह को टक्कर मारकर भाग निकला।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
बांदा जिले के पैलानी क्षेत्र के डंडामऊ निवासी ब्रजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह पिता के साथ गुजरात में नौकरी करते थे और तीन दिन पहले ही गांव लौटे थे। बुधवार शाम गल्लामंडी स्थित ननिहाल जाते समय हादसे का शिकार हो गए। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed