फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident outside Municipal Commissioner bungalow e rickshaw overturns after hit by car three  injured

कानपुर: नगर आयुक्त के बंगले के बाहर हादसा, बेकाबू कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, मां-बेटे समेत तीन घायल

Fri, 16 Oct 2026 01:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 01:52 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में नगर आयुक्त के बंगले के बाहर गुरुवार देर रात एक बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा दो-तीन बार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Accident outside Municipal Commissioner bungalow e rickshaw overturns after hit by car three  injured
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के स्वरूपनगर में नगर आयुक्त के बंगले के बाहर बृहस्पतिवार देर रात बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा दो से तीन बार पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, कार सवार रईसजादे गाड़ी छोड़कर नगर निगम की ओर भाग निकले।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार शराब के नशे में धुत बताए जा रहे थे। ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार की नाक पर चोट आई है, जबकि सवारी जरीन बेगम और उनके बेटे आरिफ को गंभीर चोटें लगने की जानकारी है। बेटे के पैर में भी काफी चोट आई है।

विज्ञापन
Trending Videos





सड़क पर पलट गया ई-रिक्शा
बताया गया कि ई-रिक्शा सवारियों को लेकर प्रेम नगर स्थित कानपुर सिटी अस्पताल की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे कार नंबर यूपी 78 जेबी 5620 ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

कार सवारों के शराब के नशे में होने की भी जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद वे कार मौके पर छोड़कर नगर निगम की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस कार के नंबर के आधार पर सवार लोगों की पहचान करने के साथ ही हादसे की वजह का पता लगा रही है। कार सवारों के शराब के नशे में होने की बात की भी जांच की जा रही है। स्वरूप नगर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed