{"_id":"6a92823b172b4c597f066bdb","slug":"kanpur-accident-out-of-control-car-crashes-through-shop-and-overturns-on-railway-track-five-injured-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: अनियंत्रित कार दुकान तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पलटी, जेसीबी की मदद से हटाया वाहन, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: अनियंत्रित कार दुकान तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पलटी, जेसीबी की मदद से हटाया वाहन, पांच घायल
Sat, 29 Aug 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:25 PM IST
सार
Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र के मंधाना चौराहे पर एक बेकाबू कार फ्लाईओवर के नीचे नाई की दुकान को तोड़ती हुई सीधे रेलवे ट्रैक पर जाकर पलट गई। इस हादसे में कार की चपेट में आकर करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंधाना चौराहे पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक अनियंत्रित कार मंधाना फ्लाईओवर के नीचे बनी नाई की गुमटी को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा पलटी। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार का चालक इकबाल नारामऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से ट्रैक से हटाई गई कार
वह जिलाधिकारी के पीआरओ को उनके दफ्तर छोड़ने के बाद वापस नारामऊ लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने तुरंत क्रेन और जेसीबी की सहायता से रेलवे ट्रैक पर पड़ी क्षतिग्रस्त कार को हटवाया, जिसके बाद रेल मार्ग और सड़क यातायात सुचारू हो सका।