फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Minors drove a bike at speed of 80 km dragged old woman 10 meters team is investigating CCTV

Kanpur Accident: नाबालिगों ने 80 की रफ्तार में दौड़ाई बाइक, वृद्धा को 10 मीटर घसीटा…मौत, CCTV खंगाल रही है टीम

Tue, 02 Dec 2025 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Dec 2025 09:13 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र में 80 की रफ्तार में बाइक चला रहे नाबालिगों ने 70 वर्षीय वृद्धा को टक्कर मारकर 10 मीटर तक घसीटा। हादसे के बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Minors drove a bike at speed of 80 km dragged old woman 10 meters team is investigating CCTV
जाजमऊ में हादसे में मृतक तारा बानो के परिजन पोस्टमार्टम हाउस से मौजूद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में केडीए काॅलोनी के पास रविवार सुबह नाबालिगों ने 80 की रफ्तार में बाइक दौड़ाई। वृद्धा को टक्कर मारते हुए 10 मीटर तक घसीटते ले गए। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग निकले। वहीं, देर रात इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम भेजा है। मेहताब मार्केट जलसा गेस्ट हाउस के पास बस्ती में रहने वाली तारा बानो (70) अपनी नातिन मुफीदा के साथ रहती थीं।

विज्ञापन

बेटा कुसुमुद्दीन गुवाहटी में ईंट भट्ठे में काम करता है। मुफीदा ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे नानी अपने भतीजे रोशन अली के घर पैदल केडीए काॅलोनी जा रही थीं। पीछे से आ रहे बाइक सवार नाबालिगों ने तेज रफ्तार में उन्हें टक्कर मारी। अनियंत्रित रफ्तार से उन्हें समेटते हुए गिर गए। इसके बाद आरोपी पास की गली से भाग निकले।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है टीम
परिजनों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों नाबालिग थे। पुलिस उनकी बाइक थाने ले गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वृद्धा के पैर, हाथ व चेहरे पर दस से ज्यादा चोटें आई हैं। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। चालक नाबालिग बताए जा रहा हैं। एक टीम घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

पूर्व में भी नाबालिगों की गलती ले चुकी जान

  • 11 मई 2023 को विष्णुपुरी में कार सीख रहे कारोबारी के नाबालिग बेटे ने ई-रिक्शे में टक्कर मारी इससे मकड़ीखेड़ा के विनोद की बेटी कल्पना की मौत हो गई थी।
  • 27 अक्तूबर 2023 को गंगाबैराज में मैगी पॉइंट पर सर्जन डॉक्टर के नाबालिग बेटे ने कार दौड़ाई जिसमें रामनिहालपुरवा के सागर की मौत व आशीष घायल हुआ था।
  • 17 फरवरी 2024 को बिठूर से गंगाबैराज मार्ग पर नाबालिग कार चालक ने गुजरात अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी निकेत तलाटी को कुचल दिया था।
  • 2 अगस्त 2024 को साकेत नगर टेलीफोन एक्सीचेंज के पास नाबालिग कार चालक ने 120 की रफ्तार में महिला भावना को रौंदा बेटी मेधावी घायल हुई थी।
  • 26 दिसंबर 2024 को फजलगंज के दर्शनपुरवा में नाबालिग कार चालक ने सरोजनी नगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव को रौंद दिया था।
  • 16 अगस्त 2025 को चकेरी के केडीए कालोनी में 100 की रफ्तार में नाबालिग नगर निगम की सफाईकर्मी महिला गुड्डन को समेटते ले गया, मौत।
  • 27 सितंबर 2025 को गुजैनी के मेहरबान सिंह पुरवा में नाबालिग बाइक सवारों ने 80 की स्पीड में बाइक दौड़ाई, वृद्धा कुसुमा देवी की टक्कर से जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed