{"_id":"6a4a4561a1e758471802d260","slug":"kanpur-accident-farmer-on-motorcycle-killed-after-being-hit-by-truck-on-highway-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी गंभीर
Sun, 05 Jul 2026 11:37 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी के पास शनिवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी किसान महेश चंद्र (57) गांव के ही विजय कुमार के साथ बाइक से किसी काम से कानपुर आए थे।
परिजन के अनुसार, शनिवार देर शाम लाैटते समय चकरपुर मंडी के पास रनियां की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। महेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos
किसान की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरला, बेटे रामू और रामजी बिलख पड़े। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।