{"_id":"691de922a2c6d4d5ed0927bd","slug":"kanpur-accident-dcm-rams-into-container-from-behind-driver-dies-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: कंटेनर में पीछे से घुसा डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: कंटेनर में पीछे से घुसा डीसीएम, चालक की मौत
Wed, 19 Nov 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
कोयलानगर हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर हाईवे पर मंगलवार रात खराब खड़े कंटेनर में पीछे से आया तेज रफ्तार डीसीएम घुस गया। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में डीसीएम चालक मध्य प्रदेश के भिंड निवासी मनोरे रजक (45) की मौत हो गई। वहीं, डीसीएम में लदी एक भैंस भी मर गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा के अनुसार डीसीएम मध्यप्रदेश के दतिया उदगवां निवासी राम का है।
मंगलवार देर रात चालक मनोरे डीसीएम में मवेशी लादकर प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। कोयलानगर फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। डीसीएम का अगला हिस्सा कंटेनर में बुरी तरह से फंस गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और केबिन में फंसे डीसीएम चालक को निकालने की कोशिश की। मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को आसपास बैरिकेडिंग कर निकलवाया तब यातायात सामान्य हो सका।