फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: AC of Vikramshila and Gaya special train failed, passengers created ruckus

Kanpur: विक्रमशिला और गया स्पेशल ट्रेन के एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा, एसी कोच बना भट्ठी

Mon, 09 Jun 2025 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 11:55 AM IST
सार

Kanpur News: भीषण गर्मी में विक्रमशिला और गया स्पेशल ट्रेन का एसी फेल होने से परेशान यात्रियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur: AC of Vikramshila and Gaya special train failed, passengers created ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी में ट्रेनों के एसी भी दगा देने लगे हैं। रविवार को विक्रमशिला और गया स्पेशल ट्रेन के एसी फेल हो गए। विक्रमशिला का कोच थ्री का एसी अलीगढ़ के पास फेल हो गया। इससे यह भट्ठी बन गया। इस कोच के यात्री गर्मी में 250 किलोमीटर दूर कानपुर तक आने में उबल गए। ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया, तब मरम्मत की गई।
विज्ञापन


आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली 12368 के बी-2 कोच के एसी ने अलीगढ़ स्टेशन से निकलने के बाद काम करना बंद कर दिया। इस वजह से यात्रियों को कानपुर तक बिना एसी के ही सफर करना पड़ा। रास्ते भर बंद एसी कोच में यात्री पसीना-पसीना होकर उबल गए। ट्रेन में सफर कर रहे इंजीनियर रोहित आनंद ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर रेल मंत्री को ट्वीट कर शिकायत की है कि दो घंटे बिना एसी के सफर करना पड़ा। इसके अलावा कई और यात्रियों ने भी पोस्ट किया।
विज्ञापन


यह ट्रेन शाम 06:25 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचती है, लेकिन रविवार को 07:05 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही बी-2 कोच में सवार यात्री नीचे उतर आए और हंगामा करने लगे। रेलवे की इलेक्टि्रक टीम ने मरम्मत की। इससे करीब 20 मिनट तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। मरम्मत के बाद कूलिंग शुरू होने पर यात्री शांत हुए और ट्रेन रवाना की गई। इसी तरह, शशि सिंह ने भी एक्स पर शिकायत की है कि पत्नी और मां 03698 आनंद विहार-गया ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन से गया जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बी-1 कोच में थीं। यह ट्रेन पहले से ही करीब साढ़े चार घंटे लेट थी। प्रारंभिक स्टेशन आनंद विहार से रवाना होते ही यह करीब 90 किमी ही चली, कोच के एसी ने काम करना बंद कर दिया। कानपुर तक कोच में सवार यात्रियों ने भीषण गर्मी में सफर किया। गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचने पर रेलवे कर्मियों ने इसकी मरम्मत की। इसके बाद यह रवाना की गई। यह ट्रेन भी पंद्रह मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed