फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Absconding Pappu Chhuri Arrested in 1600 Crore Scam Police Nab Him in Jajmau

Kanpur: 1600 करोड़ के खेल में फरार पप्पू छुरी गिरफ्तार, पुलिस ने जाजमऊ से दबोचा, कोलकाता से उठाए जाने की चर्चा

Thu, 07 May 2026 11:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 11:16 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी पुलिस ने 1600 करोड़ रुपये के मामले में फरार चल रहे महफूज उर्फ पप्पू छुरी को जाजमऊ से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, चर्चा है कि पुलिस ने उसे कोलकाता से हिरासत में लेने के बाद जाजमऊ से गिरफ्तारी दिखाई है।

विज्ञापन
Kanpur Absconding Pappu Chhuri Arrested in 1600 Crore Scam Police Nab Him in Jajmau
महफूज उर्फ पप्पू छुरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी पुलिस ने 1600 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले के आरोपी महफूज उर्फ पप्पू छुरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महफूज को जाजमऊ क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया है। वह काफी समय से कानून की नजरों से बचकर भाग रहा था।

विज्ञापन

हालांकि, चर्चा है कि पुलिस ने उसे पहले कोलकाता से उठाया था और बाद में जाजमऊ क्षेत्र से उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी दिखाई गई है। आरोपी महफूज पर 1600 करोड़ रुपये के वित्तीय हेरफेर और घोटाले से जुड़े गंभीर आरोप हैं। पुलिस अब महफूज से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
श्यामनगर में डेढ़ माह पहले बाइक सवार युवकों ने मारपीट के बाद लूट की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के पहुंचने पर युवक शिकायत से मुकर गए थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच में लूट की बात सही निकली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की गई, तो उन्होंने रुपये महफूज आलम के होने की जानकारी दी।

68 खाते खंगाले, तो 1600 करोड़ का लेनदेन मिला
पुलिस ने जब महफूज व उसके रिश्तेदारों के 68 खाते खंगाले, तो 1600 करोड़ का लेनदेन मिला। इसके बाद से महफूज फरार चल रहा है। इसी बीच जाजमऊ पुलिस को शहनवाज ने तहरीर देकर बताया कि वह किराये का मकान तलाश रहे थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात राम राय की सराय सरैया बाजार में महफूज आलम से हुई। उसने उन्हें किराये का मकान दिलाया। उसमें वह महिला मित्र के साथ रहने लगे।

विज्ञापन

शहनवाज का आधार और पैन कार्ड बना दिया
इसी दौरान महफूज ने बीमा कराने का झांसा देकर उनका वोटर आईडी कार्ड ले लिया। आरोप है कि महफूज ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे राजा मिश्रा के नाम से शहनवाज का आधार और पैन कार्ड बना दिया। राजा इंटरप्राइजेज फर्म और जीएसटी नंबर लेकर आईडीबीआई बैंक में खाता खुलवाया। दस्तावेजों और खाते में फोटो उनकी लगी थी। इसमें रुपयों को लेनदेन के लिए उसके हस्ताक्षर जरूरी थे।

राजा मिश्रा के नाम से साइन कराकर ट्रांजेक्शन कराया
आरोपी ने उन पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया। मना करने पर खुद ही राजा मिश्रा के नाम से साइन कराकर ट्रांजेक्शन कराया। विरोध पर महफूज आलम, उसका बेटा, साला व उसका बेटा धमकी दे रहे हैं और साइन करने के लिए दवाब बना रहे हैं। खाते से कई करोड़ का ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed