फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times

UP: युवक मासूम से कर रहा था दुष्कर्म, चिल्लाने पर ईंट से सिर पर किए कई वार, हैलट में मौत से लड़ रही बच्ची

Wed, 11 Jun 2025 07:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Jun 2025 07:18 AM IST
सार

Kanpur News: ईंट से सिर कुचले जाने के बाद बच्ची सिर की खाल चार पतों में बंट गई, जिससे सिर की हड्डी नजर आने लगी। आंख की भौंह के ऊपर भी गहरी चोट आई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने खुद बच्ची को टांके लगाए।

विज्ञापन
Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times
हैलट में डॉक्टरों से जानकारी लेते पुलिस कमिश्नर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के एक मोहल्ले से मंगलवार की शाम एक युवक छह साल की बच्ची को उठा ले गया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। जब बच्ची शोर मचाने लगी, तो आरोपी ने चेहरे पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन

शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन घायल बच्ची को सीएचसी ले गए, जहां से गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया है। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी छह साल की बच्ची घर के बाहर शाम के समय अकेली खेल रही थी।

विज्ञापन

Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

ईंट से वार कर मासूम को लहूलुहान कर दिया
इसी दौरान मोहल्ले का ही सिरफिरा युवक उठा ले गया। वह बच्ची को सुनसान जगह मजार के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।  बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने पहले उसके मुंह में पत्ते भर दिया। इसके बाद भी बच्ची चुप नहीं हुई तो आरोपी ने पास में पड़ी ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिससे मासूम बेहोश हो गई।

विज्ञापन

Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times
घाटमपुर थाना - फोटो : amar ujala

मुंह में पत्ते भरकर सिर पर वार किए
शोरगुल सुनकर जब परिजन और मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। परिजन बच्ची को लेकर गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। पिता के अनुसार, मासूम के चीखने चिल्लाने पर मुंह में पत्ते भरकर ईंट से सिर पर वार किए गए हैं।

विज्ञापन

Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times
सीएचसी घाटमपुर - फोटो : amar ujala

मानसिक बीमार बताया जा रहा है आरोपी
कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमार बताया जा रहा है। मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही आसपास के थानों का फोर्स भी मोहल्ले में तैनात है।

Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
सिर में 40 टांके लगे होश नहीं आया
ईंट से सिर कुचले जाने के बाद बच्ची सिर की खाल चार पतों में बंट गई, जिससे सिर की हड्डी नजर आने लगी। आंख की भौंह के ऊपर भी गहरी चोट आई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने खुद बच्ची को टांके लगाए।

Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times
जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

सीटी स्कैन और पेट का अल्ट्रासाउंड कराया
न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह और स्त्री रोग विभाग से डॉक्टरों को बुलाकर बच्ची की जांच कराई गई। डॉ. काला ने बताया कि बच्ची का सीटी स्कैन और पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया। रिपोर्ट सामान्य है। सिर और चेहरे पर चोट है। बच्ची अभी होश में नहीं है। विशेषज्ञों की टीमें उसके इलाज में लगी हैं।

Kanpur A young man was misdeed an innocent girl when she screamed he hit her head with a brick several times
ग्रीन कॉरिडोर बनाया - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाए हैलट
सीएचसी से बच्ची को हैलट लाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। पुलिस की गाड़ियों की निगरानी में एंबुलेंस से थोड़ी ही देर में उसे हैलट पहुंचाया। हैलट के आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जेसोपी आशुतोष कुमार और अन्य अधिकारी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed