फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A young man committed suicide after posting a status on Instagram

Kanpur: भाई बहुत परेशान हूं, दिक्कत हो रही है..इंस्टाग्राम में स्टेटस लगा युवक ने दी जान

Tue, 17 Jun 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jun 2025 09:06 PM IST
सार

Kanpur News: युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा इलाके की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur: A young man committed suicide after posting a status on Instagram
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक ने अपने दोस्त को फोन करने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उसे इंस्टाग्राम एक रील लगाकर लिखा कि भाई बहुत परेशान हूं, दिक्कत हो रही है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शिवकटरा निवासी राम निगम का बेटा विशाल निगम (21) जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम करता था। पिता ने बताया कि सोमवार शाम डयूटी से लौटने के बाद दोस्त कपिल के साथ बाइक से घूमने गया था। रात में लौटने के बाद मां गुड़िया, छोटे भाई आदर्श और सिद्धू के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद विशाल छत पर बने कमरे में चला गया। दोस्त कपिल के अनुसार रात करीब एक बजे विशाल का कॉल आया। बोला, बहुत परेशान हूं, दिक्कत हो रही है। अब जिंदगी में कुछ बचा नहीं है।

विज्ञापन

Kanpur: A young man committed suicide after posting a status on Instagram
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने फोन काट दिया। कुछ देर में विशाल ने इंस्टाग्राम पर इसी तरह का स्टेटस लगा दिया। वह जब तक दौड़कर उसके घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी, तब तक वह विशाल फंदे से लटक चुका था। परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed