फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A worker died after being hit by a crusher in a factory in Dadan Nagar

Kanpur: दादानगर की फैक्टरी में क्रशर की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Sat, 19 Oct 2024 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A worker died after being hit by a crusher in a factory in Dadan Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया की एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में काम करते वक्त क्रशर की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। फैक्टरी मालिक ने परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के बिजाहरा गांव निवासी मुन्ना लाल का बेटा नागेंद्र कुमार (24) मजदूरी करता था। परिवार में मां सरला देवी, तीन बहन और एक भाई है। चचेरे भाई नीलू ने बताया कि पिछले दो साल से नागेंद्र दादानगर स्थित प्लास्टिक दाना की फैक्टरी में काम कर रहा था। शनिवार तड़के फैक्टरी में काम करते वक्त मशीन की चपेट में आने से नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन और फैक्टरी मालिक में मुआवजा को लेकर आपसी समझौता हो गया है। अगर पीड़ित परिवार तहरीर देंगे, तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed