फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A retired electrician was robbed of eight lakh rupees in the name of a plot

Kanpur: सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी से प्लॉट के नाम पर आठ लाख हड़पे, पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 16 Nov 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A retired electrician was robbed of eight lakh rupees in the name of a plot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
चमनगंज थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी ने प्लॉट के नाम पर दो लोगों पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर निवासी 82 वर्षीय आफताब हसन ने पुलिस को बताया कि वह उत्तरप्रदेश पॉवर कारपोरेशन शक्ति भवन लखनऊ से वर्ष 2001 में सेवानिवृत्त हुए। मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान दिसंबर 2022 में उनकी मुलाकात कर्नलगंज निवासी अब्दुल हक उर्फ छोटे से हुई थी। उन्होंने उससे प्लॉट लेने की इच्छा जताई। इस पर अब्दुल उनके बेटे इश्तियाक को प्लॉट दिखाने के लिए जाजमऊ के मुख्तारनगर ले गया। वहां प्लॉट मालिक मो. उस्मान के साथ उसे 230 वर्गगज प्लॉट दिखाया। सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद अब्दुल हक को पीएनबी बैंक का पांच लाख रुपये का चेक और तीन लाख रुपये नकद दे दिया। रुपये मिलने के बाद अब्दुल हक और प्लॉट मालिक मो. उस्मान रजिस्ट्री करने के नाम पर दौड़ाते रहे। तीन लाख रुपये और मांगे। इस पर उन्होंने प्लॉट लेने से मनाकर रकम वापस मांगी। आरोपियों ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय के अनुसार तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर आपराधिक विश्वासघात की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed