{"_id":"6448ce3d9cd3f13b8c08c53c","slug":"kanpur-a-man-committed-suicide-by-writing-a-suicide-note-on-stomach-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पेट पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पेट पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, दो साल पहले हुई थी शादी
Wed, 26 Apr 2023 12:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नवाबगंज के ख्यौरा में पेट पर सुसाइड नोट लिखकर शुभम (27) ने फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि शुभम दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी पांच महीने की बेटी है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया वह होटल में काम करता था। देर रात घर आता था और देर तक सोता था। वह देर रात नशे की हालत में घर आया और कमरे में चला गया। सोमवार शाम तक वह बाहर नहीं निकला तब परिजनों ने रोशनदान से झांका तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसके पेट पर सुसाइड नोट लिखा मिला। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, साले और ससुर को ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी होली पर मायके गई थी तबसे लौटी नहीं। नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन