फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A girl was gang misdeed after tying her hands and feet

Kanpur: महिला दोस्त के घर आई युवती से हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, आठ पर रिपोर्ट

Tue, 02 Sep 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A girl was gang misdeed after tying her hands and feet
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
बिधनू के एक गांव में आठ जुलाई को महिला दोस्त के घर आई हमीरपुर की एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दाैरान आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया। होश आने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस अफसरों के आदेश पर सोमवार को पांच नामजद और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र निवासी युवती की दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी 2024 को हमीरपुर के किंग रोड निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। पति से विवाद के बाद मामला न्यायालय में पहुंच गया था। कोर्ट आने-जाने के दाैरान बिधनू के एक गांव निवासी महिला उसकी दोस्त बन गई थी। आठ जुलाई को महिला ने उसे घर बुलाया। आरोप है कि रात में उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया जिसके वह बेहोश हो गई। देर रात होश आने पर उसके हाथ पैर बंधे थे। आरोप है कि महिला के घर में पहले से मौजूद सजेती थानाक्षेत्र के धिरिजापुर निवासी जोगेंद्र यादव, अफजलपुर निवासी अशोक यादव, हमीरपुर किंगरोड निवासी योगेंद्र सचान और तीन अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म किया। इस दाैरान महिला दोस्त और उसकी बहन ने उसका वीडियो भी बना लिया जिसे व्हाट्सएप से जुड़े दो नंबरों पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो डिलीट करने को कहा तो महिला दोस्त ने 17 जुलाई को फिर घर बुलाया और उसे कमरे में बंदकर फिर से अज्ञात लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर वीडियो डिलीट करने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 30 जुलाई को परिजनों के साथ डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी के कार्यालय में तहरीर दी। बिधनू पुलिस ने मामले की जांच कर करीब एक महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की है। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed