फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A game was played at Green Park on the golden chapter of hockey match was held wearing old Tshirts

UP: हॉकी के स्वर्णिम अध्याय पर ग्रीनपार्क में कर दिया खेल, पुरानी टी-शर्ट पहनाकर कराया मैच, पढ़ें मामला

Sat, 08 Nov 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Nov 2025 11:50 AM IST
सार

Kanpur News: मामले में कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि कि यदि यही रवैया रहा, तो ग्रीनपार्क में हॉकी का अस्तित्व केवल नाम भर रह जाएगा। यहां 2019 में करीब 200 करोड़ रुपये से फाइव-ए-साइड एस्ट्रो टर्फ बनवाया गया था, लेकिन उसके बाद से कोई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नहीं हुई।

विज्ञापन
Kanpur A game was played at Green Park on the golden chapter of hockey match was held wearing old Tshirts
ग्रीनपार्क में हॉकी का मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को जहां देश भर में कई आयोजन हुए। वहीं, शहर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। यहां प्रतियोगिता के नाम पर अभ्यासरत खिलाड़ियों के बीच ही दो टीमें बनाकर मैच कराया गया। इसमें कई के पैरों में जूते तक नहीं थे। इसके अलावा मैच के दौरान कई बार कुत्ते तक मैदान पर दौड़ते नजर आए। हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में विभिन्न आयोजन के लिए पांच नवंबर तक आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन

वहीं जिला हॉकी संघ ने कोई आवेदन ही नहीं किया। इसके बजाय संघ ने खेल विभाग को प्रतियोगिता कराने के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट भेज दी। इस पर खेल विभाग भी सक्रिय नहीं हुआ। इससे शुक्रवार को जब पूरे देश में सुबह 11 बजे प्रतियोगिताएं शुरू हुई, तो ग्रीनपार्क का मैदान सूना पड़ा था।  दोपहर बाद अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों को पिछली प्रतियोगिता की टी-शर्ट पहनाकर चार बजे मैच शुरू कराया गया। इस दौरान मैदान पर कई बार कुत्ते घूमते नजर आए।

विज्ञापन

Kanpur A game was played at Green Park on the golden chapter of hockey match was held wearing old Tshirts
ग्रीनपार्क में हॉकी का मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

एक-दो से अधिक नहीं कराई जाती प्रतियोगिता
नाम न उजागर करने की शर्त पर कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि कि यदि यही रवैया रहा, तो ग्रीनपार्क में हॉकी का अस्तित्व केवल नाम भर रह जाएगा। यहां 2019 में करीब 200 करोड़ रुपये से फाइव-ए-साइड एस्ट्रो टर्फ बनवाया गया था, लेकिन उसके बाद से कोई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नहीं हुई। साल में जिला या राज्यस्तरीय प्रतियोगिता भी एक-दो से अधिक नहीं कराई जाती। इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद से कई बार फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की। कुछ देर बाद उन्होंने फोन को बंद कर लिया।

विज्ञापन

Kanpur A game was played at Green Park on the golden chapter of hockey match was held wearing old Tshirts
ग्रीनपार्क स्टेडियम - फोटो : amar ujala

प्रतियोगिता में खानापूरी नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ है तो यह गलत है। वहां क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भी हैं जिन्हें अपने स्तर से जिम्मेदारी लेकर कम से कम एक बेहतर प्रतियोगिता करवानी चाहिए थी।  -टीपी सिंह, सचिव, जिला हॉकी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed