{"_id":"66e83845996dceb01a008e14","slug":"kanpur-9th-grader-student-troubled-with-mental-illness-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मानसिक बीमारी से परेशान 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मानसिक बीमारी से परेशान 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 16 Sep 2024 07:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:26 PM IST
सार
Kanpur News: छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिधनू के भारू बंगला गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू के भारू बंगला गांव में सोमवार को मानसिक बीमारी से परेशान 9वीं की छात्रा पूजा उर्फ अनामिका (15) ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव पंखे के कुंड़े में दुप्पटे के सहारे लटका मिला। मजदूर कुंवर चंद के परिवार में पत्नी छोटी, बेटी पूजा उर्फ अनामिका और बेटा अमन हैं। परिजनों के मुताबिक पूजा बीते कुछ महीने से मानसिक तौर पर बीमार रहती थी। एक सप्ताह पहले मां छोटी घाटमपुर स्थित मिर्जापुर गांव मायके चली गई थी।
वहीं, सोमवार सुबह पिता कुंवर चंद काम पर गए थे, जबकि भाई अमन घर के बाहर था। इसी दौरान पूजा ने कमरे में बड़े बक्से के ऊपर छोटा बक्सा रखकर पंखे के कुंडे से दुप्पटे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद बगल में रहने वाली ताई सन्नो घर के अंदर गई तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में छात्रा के मानसिक तौर पर बीमार होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।