फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 800 children showed enthusiasm in Atal Daud

Kanpur: अटल दाैड़ में 800 बच्चों ने दिखाया जोश, पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर किया गया आयोजन

Tue, 24 Dec 2024 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Dec 2024 09:50 PM IST
सार

दबौली-गुजैनी व्यापार मंडल व अमर उजाला के सहयोग से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: 800 children showed enthusiasm in Atal Daud
अटल दौड़ प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे की गूंज के बीच बालक व बालिकाओं ने जोश और उमंग के साथ दाैड़ लगाई। मौका था मंगलवार को गुजैनी जी-ब्लॉक में दबौली-गुजैनी व्यापार मंडल और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पंचम अटल दौड़ प्रतियोगिता का। दो दिवसीय इस दौड़ के पहले दिन आठ सौ से अधिक बालक और बालिकाओं ने जोश दिखाया। 25 दिसंबर को अटल दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इसके लिए 150 बच्चे चयनित हुए हैं।

विज्ञापन


अटल दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोपे-इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, मनोज सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। आतिशबाजी भी हुई। चेयरमैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा देश, समाज के हर तबके और युवाओं की उन्नति के लिए काम किया है। इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति बढ़ावा पैदा करना है। वहीं, हास्य कलाकार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की अर्थव्यवस्था से लेकर हर वर्ग के विकास के लिए जीवनभर कार्य किया था। वह आज भी युवाओं के आदर्श हैं।
विज्ञापन


पहले दिन आठ सौ बच्चों ने लिया हिस्सा
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता (बमबम) ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन आठ सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें पहले 12 से 15 वर्ष के बालक व बालिकाओं की दौड़ हुई। फिर 16 से 18 वर्ष के बालक व बालिकाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। पहले दिन 150 बच्चों का चयन फाइनल दौड़ के लिए हुआ। सुबह 11 बजे से जो प्रतिभागी पहले दिन अपनी परीक्षा की वजह से छूट गए थे, उनकी दौड़ होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से फाइनल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम विजेता को मिलेगी साइकिल
अटल दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले विजेता को पुरस्कार के रूप में साइकिल दी जाएगी। दूसरे स्थान वाले विजेता को सिलाई मशीन, तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता को मिक्सी पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। साथ ही शीर्ष 50 स्थानों वाले विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पदक दिए बांटे जाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन राघवेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री बाबू सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष रज्जन चतुर्वेदी, मनोज सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, सोनू मिश्रा, वरुण द्विवेदी, सुनील भाटी, राजकुमार गुप्ता, सुभाषचंद्र, काव्य मल्होत्रा, बादल गुप्ता, संजय शर्मा, रिंकू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed