{"_id":"6a1739444bf4118a54082573","slug":"kanpur-74-kg-of-ganja-worth-1-25-crore-seized-at-central-station-two-smugglers-arrested-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेंट्रल पर पकड़ा गया सवा करोड़ कीमत का 74 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेंट्रल पर पकड़ा गया सवा करोड़ कीमत का 74 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 28 May 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 28 May 2026 12:07 AM IST
सार
Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर पहली बार 74 किलो गांजा पकड़ा गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सवा करोड़ है।
विज्ञापन
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल स्टेशन पर करीब 74 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय कीमत का 74 किला गांजा पकड़ा गया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ओडिसा से मादक पदार्थ लाकर कानपुर, लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार बुधवार को रूटीन चेकिंग पर थे। कैंट साइड पर गेट नंबर-2 के पास सर्कुलेटिंग एरिया में दो संदिग्ध परिस्थितियों में बैग लिए युवक दिखे। पूछताछ और तलाशी में दोनों के पास तीन ट्राली और इतने ही पिट्ठू बैग मिले। खोलकर देखा गया तो कपड़ों के बीच में गांजे के पैकेट मिले।
विज्ञापन
कुल 74 किलो, 230 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों तस्कर मथुरा के हसनपुर, थाना नवझील निवासी 21 वर्षीय प्रेम कुमार और अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय सुभाष हैं। दोनों ओडिसा से सस्ते दाम पर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा व आसपास के इलाकों में बेचते थे। दोनों अलीगढ़ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन