फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours

Kanpur: 72 मिमी बारिश से 100 से अधिक मोहल्लों में भरा पानी, छह से सात घंटे तक गुल रही बिजली, ऐसे रहे हालात

Tue, 05 Aug 2025 06:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Aug 2025 06:01 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में इस साल की सबसे भारी बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे जलभराव, बिजली कटौती और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इस बारिश के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत भी हो गई है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours
तेज बारिश जल भराव के बीच निकलते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एस्कॉर्ट के - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर इमें सोमवार को इस वर्ष के मानसूनी सीजन की अभी तक की सबसे ज्यादा 72 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार रात साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार तीन बजे तक होती रही। बारिश से शहर के एक तिहाई मोहल्लों में पानी भर गया। जाजमऊ में टीला धसकने से मलबे में दंपती दब गए। महिला की मौत हो गई। घाटमपुर में दीवार और छत ढहने से मलबे में दबकर वृद्धा और बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours
लाल इमली चौराहा के पास साइकिल मार्केट मे भरा बारिश का पानी - फोटो : amar ujala

रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरने से सिग्नल प्रणाली में कुछ दिक्कतें आईं। केस्को के 14 सबस्टेशनों में पानी भरने और 30 से अधिक सबस्टेशनों में फॉल्ट होने से छह से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश की वजह से शहर के 100 से ज्यादा मोहल्लों में घंटों जलभराव रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पांच अगस्त को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours
सीसामऊ नाला उफनाया, जल भराव के बीच स्कूटी को धक्का देकर निकलता हुआ चालक - फोटो : amar ujala

लंबे समय तक सक्रिय रह सकते हैं पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात
भारी बारिश की वजह उत्तर प्रदेश के आसपास के राज्यों में चार चक्रवातों का एक साथ सक्रिय होना बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त के बीच सबसे अधिक मानसूनी बारिश होती है। इस बार शुरुआत में मानसून की रफ्तार कमजोर होने से बरसात का सिलसिला 30 सितंबर तक चल सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की सक्रियता लंबे समय तक रह सकती है।

विज्ञापन

Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours
गोविंद नगर चावला मार्केट पर तेज बारिश के बीच निकलते वहान. - फोटो : amar ujala

71.1 मिमी बारिश की संभावना
पांच अगस्त 71.1 मिमी बारिश की हो सकती है। छह और सात को भी बारिश की संभावना है। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश की वजह से दिन का तापमान 2.3 डिग्री लुढ़ककर का 26.6 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री रहा। वहीं, सेंट्रल स्टेशन पर बारिश के दौरान सोमवार को ट्रैक पर पानी भर गया। पंप चलाकर पानी निकाला गया, लेकिन बार-बार जलभराव से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours
साकेत नगर में जलभराव से निकलते वहान. - फोटो : amar ujala

जलभराव से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
इससे भीमसेन, कानपुर देहात के पामा, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, भाऊपुर, गंगापुल बायां किनारा, गंगाघाट में ट्रेनें रोक कर चलाई गईं। गोविंदनगर क्षेत्र में रविवार रात 11 बजे गुल हुई बिजली सोमवार को दोपहर 12 बजे आ सकी। अफीमकोठी सबस्टेशन से भी छह से सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अफीम कोठी सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours
जूही खलवा पुल पर बारिश के बीच जल भराव ऊपर से निकलती ट्रेन - फोटो : amar ujala

पेड़ की डाल गिरने से 19 फीडरों में आई दिक्कत
केस्को की 11 केवी और एचटी लाइनों पर बारिश के कारण पेड़ की डाल व टंहनी गिरने से 19 फीडरों की सप्लाई बाधित हो गई। कचहरी के पास एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया जिससे एक 11 केवी पोल व बिजली के तार टूट गए। कानपुर क्लब के पास, ग्वालटोली, आभा नर्सिंग होम, तिलकनगर व बकरमंडी मस्जिद के पास बिजली के तार पर पेड़ गिर गए, दो पोल भी टूट गए। इससे पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही।

Kanpur 72 mm rain filled water in more than 100 localities power was cut for six to seven hours
जूही सफेद कॉलोनी में बारिश जल भराव के बीच निकालती महिलाएं. - फोटो : amar ujala

अगले तीन दिनों में बारिश का पूर्वानुमान

  • पांच अगस्त को 71 मिमी
  • छह अगस्त को 17 मिमी
  • सात अगस्त को 24.5 मिमी

           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed