फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 7 lakh stolen from doctor couples house four suspects seen in CCTV police engaged in search

Kanpur: डॉक्टर दंपती के घर दिनदहाड़े सात लाख की चोरी, सीसीटीवी में दिखे चार संदिग्ध…तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 10 Jul 2025 09:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Jul 2025 09:04 AM IST
सार

Kanpur News: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने डॉक्टर दंपती के घर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस को सीसीटीवी में चार संदिग्ध दिखे हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
Kanpur 7 lakh stolen from doctor couples house four suspects seen in CCTV police engaged in search
बाबुपुरवा थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बाबुपुरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती के घर घुसे चोर करीब सात लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोरी के वक्त दंपती क्लीनिक में था। देर शाम घर लौटने पर मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो चार संदिग्ध घर में घुसते दिखे।

विज्ञापन

पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी डॉ. शिवम मिश्रा और पत्नी डॉ. सरोज दांतों के डॉक्टर हैं। शिवम के पिता महेंद्र प्रसाद ने बताया कि घर पर बेटा और बहू रहते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे दोनों नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम स्थित क्लीनिक गए थे।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रात करीब आठ बजे घर लौटे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थीं, जिनमें रखे साढ़े छह लाख के जेवर और 40 हजार की नकदी गायब थी। अंदेशा है कि चोर घर के पीछे के दरवाजे के रास्ते दाखिल हुए। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed