{"_id":"67f56275c45f63bce00768db","slug":"kanpur-60-year-old-woman-travelling-in-mahakal-express-alleges-molestation-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाकाल एक्सप्रेस में सफर कर रही 60 साल की महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाकाल एक्सप्रेस में सफर कर रही 60 साल की महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 08 Apr 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल एक्सप्रेस में सफर कर रही 60 साल की महिला ने सहयात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर आठ यात्रियों के खिलाफ जीआरपी ने मामला दर्ज कर विवेचना इंदौर हस्तांतरित की है। लखनऊ निवासी बुजुर्ग महिला का आरोप है कि वह इंदौर से 20416 महाकाल एक्सप्रेस से गोविंदपुरी का टिकट लेकर सवार हुई। ट्रेन इंदौर से तय समय से करीब सवा घंटे विलंब से चली। कानपुर में देर रात पहुंची।
आरोप था कि बी-3 कोच के सीट नंबर-34 से 39 तक सवार युवकों सहित आठ लोगों ने छेड़छाड़ कर बदसलूकी की। मोबाइल व पर्स छीनने का प्रयास किया। अन्य यात्रियों के आ जाने पर वह भागने लगे। रास्ते में एस्कॉर्ट सिपाही आए तो वह भी समझा-बुझाकर चले गए। इसके बाद रास्ते में सभी आरोपी उतर गए। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चूंकि घटना इंदौर से ट्रेन के थोड़ा ही चलने के बाद हुई, इसलिए उसे वहीं भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। अब इंदौर रेलवे पुलिस विवेचना कर सच्चाई सामने लाएगी।