{"_id":"67cda4c58e34d568130ce3a0","slug":"kanpur-53-thousand-rupees-were-cheated-from-an-old-man-on-the-pretext-of-getting-him-a-loan-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 53 हजार रुपये ठगे, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 53 हजार रुपये ठगे, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार
Sun, 09 Mar 2025 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Mar 2025 08:00 PM IST
सार
Kanpur News: लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 53 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
किदवईनगर एन-ब्लाॅक निवासी सीता बल्लभ मिश्रा से जालसाज ने फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का झांसा देकर 53 हजार रुपये ठग लिए। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद किदवईनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सीता बल्लभ ने बताया कि पिछले साल जून माह में सुधीर मिश्रा नामक शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने आसानी से लोन दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने कंपनी की अधिकारी स्वाति सिंह से बात कराई। बातचीत के दौरान स्वाति ने उनसे सरकारी स्कीम एमएसएमई के अंतर्गत 7 लाख रुपये लोन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
फाइल में प्रोजेक्ट रिपोर्ट, डीडी खर्चा, एडवांस पहली किश्त व इंश्योरेंस के नाम पर 53 हजार 467 रुपये विभिन्न खातों में जमा कर लिए। 29 जुलाई को सुधीर ने बताया कि स्वाति का तबादला हो गया है। अब लोन की फाइल विशाल तिवारी देखेंगे। इसके बाद दोनों ने दोबारा प्रोसेस आगे बढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
ठगी का एहसास होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगा। उन्हाेंने कहा कि अगर उन्हें रुपये नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद किदवईनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।