फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 500 villagers cheated of Rs 1 crore by luring them with the promise of doubling their money

Kanpur: रकम दोगुनी करने का लालच दिखा 500 ग्रामीणों से एक करोड़ की ठगी

Wed, 27 Aug 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Aug 2025 11:22 PM IST
सार

शातिरों ने  कल्याणपुर में कार्यालय बनाया था। उन्नाव के एजेंटों ने पैसा वसूल कर जमा कराया। पीड़ितों ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी।

विज्ञापन
Kanpur: 500 villagers cheated of Rs 1 crore by luring them with the promise of doubling their money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर निजी कोऑपरेटिव सोसाइटी के शातिरों ने अपने एजेंटों के जरिए करीब 500 ग्रामीणों को फंसाकर एक करोड़ से ज्यादा की रकम जमा कराई। रातोंरात ऑफिस बंद कर रफूचक्कर हो गए। पीड़ितों ने एजेंटों पर दबाव बनाया तो वह कल्याणपुर स्थित मुख्य शाखा पहुंचे जहां उन्हें चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। बाद में शातिर मुख्य शाखा भी बंद कर फरार हो गए। अब पीड़ित और एजेंट ने मिलकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। जांच के लिए उन्हें कल्याणपुर की पनकी रोड चौकी बुलाया गया।
विज्ञापन


बीघापुर निवासी विश्राम ने बताया कि वह 15 साल पहले आजाद नगर नवाबगंज निवासी एक व्यक्ति के साथ निजी कंपनी में काम करते थे। कंपनी बंद होने के बाद वह व्यक्ति वर्ष 2013 में मिला और एक नई कंपनी के बारे में बताया। दोगुनी कमाई का लालच देते हुए क्षेत्र में ब्रांच ऑफिस खोलने की बात कही। उनकी मदद से बीघापुर के संदेही नगर बस स्टैंड के पास किराये की बिल्डिंग में ब्रांच ऑफिस खुला और उसके बाद विधा विलास, जियालाल, राजकुमार शुक्ला, प्रताप नारायण, सुनील जगत नारायण, श्रीराम समेत दर्जनों एजेंट बनाकर वर्ष 2013 से 2021 तक आसपास के गांवों से करीब 500 लोगों को जोड़ा गया।
विज्ञापन


पांच हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक ग्रामीणों ने जमा कराए। एक करोड़ से ज्यादा रकम जमा हो गई। इसी दौरान ब्रांच ऑफिस बंद कर शातिर भाग गया। जब लोगों को पता चला तो एजेंटों पर पैसे वापसी का दबाव पड़ने लगा। 13 दिसम्बर 21 को कुछ एजेंट और पीड़ित कल्याणपुर के पनकी रोड पर स्थित मुख्य ऑफिस पहुंचे जहां पर शातिरों ने उन्हें मौके पर ही 22 चेक दे दिए। सभी चेक बाउंस होने पर पीड़ित और एजेंट कल्याणपुर आकर शातिरों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पीड़ितों ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की। कल्याणपुर पुलिस ने उन्हें बुलाया और घटना व शातिरों के बारे में पूछताछ की जिसके बाद उन्हें घटनास्थल बीघापुर बताकर वापस कर दिया। पीड़ित विद्यानिवास के मुताबिक वर्ष 2023 में 114 लोगों की मैच्योरिटी लग चुकी थी जबकि अब सबकी पूरी हो गई है। कंपनी के डायरेक्टर ने मकान और मुख्य शाखा वाली जमीन बेच दी और भाग गया। वहीं राहुल ने बताया कि डायरेक्टर, मैनेजर और नवाबगंज के आजाद नगर निवासी लीडर ने मिलकर खेल कर दिया।गांव जाने की हिम्मत नहीं होती, लोगों के ताने जीने नहीं देते। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामला उन्नाव जिले से जुड़ा हुआ है लेकिन हेड ऑफिस कल्याणपुर था। इसलिए मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed