फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanpur: 50 thousand rumblings from daylight trader

उरई: दिनदहाड़े व्यापारी से 50 हजार की टप्पेबाजी, मचा हड़कंप

Mon, 24 Jan 2022 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 50 thousand rumblings from daylight trader
घंटाघर में व्यापारी से 50 हजार की टप्पेबाजी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उरई में भरे बाजार में दुकानदार से टप्पेबाजी कर किशोर 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। सूचना पर एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घंटाघर चौराहे पर कैलाश गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता की झाड़ू की दुकान है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को लगभग डेढ़ बजे उन्हें कोई 50 हजार रुपये पॉलीथिन में देकर गया। कुछ ही देर में वहां एक नीली जैकेट पहनकर 15-16 साल का एक किशोर आया और उनसे बात करने लगा। अचानक उनसे कुछ रुपये गिरने की बात कही, जैसे ही वह रुपये देखने के लिए नीचे झुके किशोर दुकान पर 50 हजार रुपये रखी पॉलीथिन लेकर भाग निकला। कैलाश गुप्ता के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन भीड़भाड़ होने की वजह से उसे पकड़ नहीं सके। और आरोपी किशोर मौनी बाबा मंदिर की ओर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। जानकारी उच्चाधिकारियों को देने पर कुछ ही देर में एएसपी राकेश सिंह और सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास की दुकानों के दिखवाए जा रहे सीसीटीवी
घटना के बाद पहुंचे एएसपी और सीओ ने घटनास्थल के आसपास लगी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराए हैं। साथ ही मौनी बाबा मंदिर के आसपास मोहल्लों में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed