फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 50 bed ICU will be built in Kanshiram Hospital there will also be private rooms

Kanpur: कांशीराम अस्पताल में बनेगा 50 बेड का आईसीयू, प्राइवेट रूम भी होंगे…12 में किचन और वॉशरूम भी रहेगा

Fri, 22 Aug 2025 04:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Aug 2025 04:40 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. चंद्रा ने बताया कि प्राइवेट रूम तैयार हो गए हैं। इनमें किचन और वॉशरूम भी रहेगा। एक दिन की फीस 500 रुपये होगी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट रूम में रहने वालों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं निशुल्क मिलेंगी। जरूरत पड़ने पर बाहर से दवाएं लानी पड़ेंगी।

विज्ञापन
Kanpur 50 bed ICU will be built in Kanshiram Hospital there will also be private rooms
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर में 50 बेड का आईसीयू बनेगा। इससे ट्रॉमा और मेडिसिन विभाग से संबंधित रोगियों को राहत मिलेगी। यहां पर 100 बेड का आईसीयू बनना था लेकिन यह प्रोजेक्ट हैलट शिफ्ट हो गया। चिकित्सालय को अब 50 बेड मिले हैं। यहां कॉरपोरेट हॉस्पिटल की तरह 12 प्राइवेट रूम भी रहेंगे। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीनचंद्र ने बताया कि आईसीयू के लिए धनराशि आवंटित हो गई है और स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है।

विज्ञापन

रामादेवी चौराहे से दो हाईवे गुजरते हैं। इन हाईवे पर होनी वाली दुर्घटनाओं के घायलों को पहले संयुक्त कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय और ट्रॉमा सेंटर लाया जाता है। इस कारण अस्पताल में 100 बेड के आईसीयू का प्रोजेक्ट मिला था लेकिन बाद यह प्रोजेक्ट छिन गया। चिकित्सालय में सिर्फ आठ बेड का आईसीयू ही रहा लेकिन अब इसे 50 बेड का किया जाएगा। डॉ. चंद्रा ने बताया कि प्राइवेट रूम तैयार हो गए हैं। इनमें किचन और वॉशरूम भी रहेगा। एक दिन की फीस 500 रुपये होगी।

विज्ञापन

उपकरणों के लिए भी प्रस्ताव भेजा
उन्होंने बताया कि प्राइवेट रूम में रहने वालों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं निशुल्क मिलेंगी। जरूरत पड़ने पर बाहर से दवाएं लानी पड़ेंगी। ओटी चार्ज और दूसरी फीस देनी पड़ेगी। प्राइवेट रूम एयर कंडीशनर युक्त रहेंगे। प्राइवेट रूम की सुविधा एक महीने के बाद शुरू हो जाएगी। इनमें सर्जरी और मेडिसिन दोनों विभागों से संबंधित रोगियों को रखा जाएगा। उपकरणों के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसे इंस्टीट्यूट की तर्ज पर विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन

डीएनबी की सीटें भी बढ़ेंगी, सात सीटों का प्रस्ताव भेजा
चिकित्सालय में डीएनबी की सात सीटों को और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी यहां डीएनबी की आठ सीटें हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अभी डीएनबी में चार सीटें फैमिली मेडिसिन और चार सीटें स्त्री रोग विभाग की हैं। सांस रोग में दो, नाक, कान गला रोग में एक, सर्जरी में दो, बालरोग में दो डीएनबी सीटों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed