फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 40 tannery will open soon, two thousand will get employment

कानपुर: जल्द खुलेंगी बंद 40 टेनरियां, दो हजार को मिलेगा रोजगार, पीसीबी ने शासन को भेजा पत्र

Tue, 12 Oct 2021 02:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Oct 2021 02:56 AM IST
सार

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल माथुर के अनुसार, बाकी टेनरियों को खोलने का पत्र शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही उनका आदेश आ जाएगा। एक टेनरी में लगभग 50 लोगों को काम मिलता है। इस तरह दो हजार लोगों को रोजगार मिल जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: 40 tannery will open soon, two thousand will get employment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : DavidOrr

विस्तार

मानक से अधिक प्रदूषित पानी छोड़ने के कारण कई महीने से बंद 40 टेनरियों को खोलने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय इकाई ने शासन को पत्र भेजा है। बोर्ड ने इन पर जुर्माना लगाया था और बंदी का आदेश भी जारी किया था।
विज्ञापन


इन टेनरियों के खुलने से लगभग दो हजार लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। करीब छह महीने पहले 95 टेनरियों को बोर्ड की तरफ से बंद कराया गया था। जांच में पता चला था कि ट्रीटमेंट प्लांट से अतिरिक्त प्रदूषित पानी सीधे गंगा में गिर रहा है।
विज्ञापन


एक महीने पहले 55 टेनरियों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया था। बाकी ने उस समय जुर्माने की राशि जमा नहीं की थी, इसी वजह से उनको बंद रखा गया। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल माथुर के अनुसार, बाकी टेनरियों को खोलने का पत्र शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही उनका आदेश आ जाएगा। एक टेनरी में लगभग 50 लोगों को काम मिलता है। इस तरह दो हजार लोगों को रोजगार मिल जाएगा। इस बीच महानगर आई नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा की टीम ने गंगा जल का सैंपल भी लिया।


जिसे जांच के लिए लखनऊ में क्लीन गंगा की लैब में भेजा गया है। मिशन की तरफ से तय किया गया है कि गंगा की निगरानी के लिए लगातार महानगर में एक टीम आती रहेगी। जो टेनरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी, गंगा की स्थिति की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed