{"_id":"6abbf1d7695b107cc10d2aca","slug":"kanpur-4-90-lakh-swindled-under-pretext-of-cryptocurrency-case-registered-against-three-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर 4.90 लाख ऐंठे, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर 4.90 लाख ऐंठे, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 29 Sep 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन ट्रेडिंग के दौरान संपर्क में आए तीन लोगों ने रुपये के बदले क्रिप्टो करेंसी देने का झांसा देकर युवक से 4.90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम पहुंचने के बाद जब युवक ने यूएसडीटी मांगी तो आरोप है कि तीनों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अशोकनगर निवासी दीपक राय ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के मधुबन के पालघर निवासी उमेश मिश्रा से हुई। वह प्रतापगढ़ अमावा का रहने वाला है।
विज्ञापन
उमेश ने दीपक की मुलाकात अपने परिचित प्रतापगढ़ के कटेहती निवासी जनार्दन और दिल्ली के गौरव नगर निवासी प्रवीण कुमार से कराई। आरोप है कि तीनों ने कुल 4.90 लाख रुपये हड़प लिए। नजीराबाद थानाप्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन