{"_id":"675b27e012ca0410cc0364dc","slug":"kanpur-4-60-crores-stolen-from-medical-store-operator-by-fraud-report-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धोखाधड़ी कर मेडिकल स्टोर संचालक के 4.60 करोड़ हड़पे, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धोखाधड़ी कर मेडिकल स्टोर संचालक के 4.60 करोड़ हड़पे, रिपोर्ट
Thu, 12 Dec 2024 11:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:45 PM IST
सार
Kanpur News: मेडिकल स्टोर संचालक से 4.60 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शास्त्रीनगर निवासी महेंद्र कुमार मेडिकल स्टोर संचालक है। उनका शास्त्रीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। महेंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल को अमित लखमानी नाम का व्यक्ति उनके पास आया और खुद को बैंक कर्मी बताते हुए लोन दिलाने की बात कही, जिसपर उन्होंने बैंक चेकबुक,एटीएम व अन्य दस्तावेज उसे दे दिए।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद अमित ने उनसे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए। 22 जून को उन्हें खाते में 4.60 करोड़ रुपये आने की जानकारी हुई। टोल फ्री नंबर पर कॉल कर बैंक अकाउंट की जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस बीच आरोपी ने खाते से पूरा रुपया ट्रांसफर कर लिया। बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला अमित ने धोखाधड़ी कर खाते में अपना नंबर व मेल आईडी जुड़वा दी थी और रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने डीसीपी सेंट्रल से धोखाधड़ी की शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर काकादेव थाने में अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन