{"_id":"64b54a55e69b8720ff0af710","slug":"kanpur-4-50-lakh-cheated-from-a-businessman-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ऑनलाइन काम कर पैसे कमाने का लालच देकर व्यापारी से 4.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ऑनलाइन काम कर पैसे कमाने का लालच देकर व्यापारी से 4.50 लाख ठगे
Mon, 17 Jul 2023 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:35 PM IST
सार
कानपुर में युवक से पैसे कमाने का लालच देकर 4.50 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में साइबर ठग ने युवक को ऑनलाइन काम कर पैसे कमाने का लालच देकर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने नौबस्ता थाने में केस दर्ज कराया है। व्यापारी ने बताया कि कुछ समय पहले टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन काम कर घर बैठे पैसे कमाने का मैसेज आया। अतिरिक्त पैसे कमाने के चक्कर में शुरू में दिए गए कुछ टास्क को पूरा किया तो उसे बदले में रुपये मिले।
विज्ञापन
लालच बढ़ने पर धीरे धीरे तकनीकी पेच बताकर साइबर ठग ने करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पैसे वापस दिलाने का वायदा कर पांच लाख रुपये और जमा करने को कहा। युवक को साइबर ठगी का एहसास हुआ तो उसने नौबस्ता पुलिस में शिकायत कर दी। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन