फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 36-Year-Old Private Employee Dies by Suicide at Home, Reason Unknown

कानपुर: निजी कंपनी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 13 Sep 2026 06:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 13 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

Kanpur News: लाल बंगला स्थित दुर्गा हाउसिंग सोसायटी निवासी निजी कंपनी कर्मचारी अनादि मिश्रा (36) ने शुक्रवार देर शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अनादि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी स्वाति और डेढ़ साल का बेटा है।

विज्ञापन
Kanpur: 36-Year-Old Private Employee Dies by Suicide at Home, Reason Unknown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑफिस से लौटने के बाद कमरे में गए

विज्ञापन

पत्नी स्वाति के मुताबिक अनादि शुक्रवार को ऑफिस से लौटने के बाद सीधे अपने कमरे में चले गए थे। कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिजन और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर अनादि का शव फंदे से लटका मिला। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कुछ दिनों से परेशान थे अनादि

परिजनों के मुताबिक अनादि कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे। हालांकि, वह किस वजह से तनाव में थे, इसका पता नहीं चल सका है। परिवार भी आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और परिचितों से जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed