फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 33 lakh rupees stolen from Om Jewellers police pressuring victim claiming they will file false case

Kanpur: ओम ज्वेलर्स में 33 लाख की चोरी, पुलिस पीड़ित व्यापारी पर ही बना रही दबाव, कहा- फर्जी मुकदमा लिख देंगे

Tue, 11 Nov 2025 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Nov 2025 02:45 PM IST
सार

Kanpur News: ओम ज्वेलर्स में हुई 33 लाख रुपये की चोरी का खुलासा न होने के बाद पीड़ित व्यापारी ने थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पर अभद्रता करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Kanpur 33 lakh rupees stolen from Om Jewellers police pressuring victim claiming they will file false case
जानकारी देता पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र के ओम ज्वेलर्स में 33 लाख रुपये की चोरी की घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तैनात दरोगा पर अभद्रता और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया है।

विज्ञापन

व्यापारी ने बताया की घटना के दिन से लगातार थाने जाकर जांच की प्रगति जानने का प्रयास कर रहा था। उसके अनुसार पुलिस बार-बार कह रही है कि चोरी गए माल का वजन घटाकर लिखित में दे दीजिए। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे व्यापारी भोलेंद्र चंद सोनी थाने पहुंचे और अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा से जानकारी लेनी चाही।

विज्ञापन

आज के बाद थाने मत दिखाई पड़ना
इस पर अधिकारी कथित रूप से आगबबूला हो उठे और बोले रोज-रोज आकर परेशान करते हो,ज्यादा करोगे तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिख देंगे। तुम्हारी दुकान में पहले भी दस बार चोरी हो चुकी है। इस बार भी घटना को संदिग्ध मानकर दर्ज करेंगे। अब यहां से भाग जाओ और आज के बाद थाने मत दिखाई पड़ना। व्यापारी ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को पूरी जानकारी दी।

व्यापारी वर्ग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा
व्यापारी नेता महेश वर्मा ने एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा से शिकायत की है। संगठन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पीड़ित से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी वर्ग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed