{"_id":"678d2ae4158d66c8ae02d13f","slug":"kanpur-25-heart-attack-patients-and-8-brain-stroke-patients-admitted-in-cardiology-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 25 और ब्रेन स्ट्रोक के आठ रोगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 25 और ब्रेन स्ट्रोक के आठ रोगी भर्ती
Sun, 19 Jan 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाड़े में हार्ट अटैक के 25 रोगी कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती किए गए हैं। अचानक सांस फूलने, धड़कन बढ़ने पर रोगी अस्पताल पहुंचे थे। प्रारंभिक जांचों में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। इसके साथ ही 42 रोगियों ने इमरजेंसी में आकर जांच कराई। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को ओपीडी में 395 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इनमें ज्यादातर रोगी नए रहे हैं। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी में 35 रोगियों को भर्ती किया गया। इनमें आठ ब्रेन स्ट्रोक के रोगी हैं। इसके अलावा जाड़े में हीटर और ब्लोअर जलाने की वजह से ड्राई आई के रोगी बढ़ गए हैं। रोगियों की आंखों में लाली और जलन हो रही है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज खान ने बताया कि हीटर और ब्लोअर आदि चलाने से ड्राई आई की दिक्कत बढ़ जाती है।