{"_id":"66bb9ff211de0e512c018407","slug":"kanpur-25-bank-accounts-of-avnish-his-wife-and-associates-frozen-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अवनीश, उसकी पत्नी व साथियों के 25 बैंक खाते फ्रीज, किस-किससे लेनदेन हुआ, होगी छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अवनीश, उसकी पत्नी व साथियों के 25 बैंक खाते फ्रीज, किस-किससे लेनदेन हुआ, होगी छानबीन
Tue, 13 Aug 2024 11:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:37 PM IST
सार
Kanpur News: अवनीश और उसके साथियों के 25 बैंक खातों को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। इसमें जितेश, हरेंद्र मसीह व श्री आनंदेश्वर एसोसिएट के 10 सदस्यों के खाते भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सिविल लाइंस में नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल भेजे गए अवनीश दीक्षित और उसके साथियों के 25 बैंक खातों को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। इसमें अवनीश और उसकी पत्नी प्रतिभा दीक्षित के चार-चार बैंक खातों के साथ ही जितेश झा, हरेंद्र मसीह और श्री आनंदेश्वर एसोसिएट के दस सदस्यों के खाते शामिल हैं। पुलिस ने अब हरेंद्र की पत्नी के भी बैंक खाते फ्रीज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में कोतवाली में क्षेत्रीय लेखपाल विनय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अवनीश, जितेश झा, हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा समेत 12 नामजद व 20 अज्ञात शामिल हैं। पुलिस अवनीश और राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपी फरार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआईटी की जांच के दौरान अवनीश, उसकी पत्नी और उसके नामजद साथियों के कई बैंक खातों का पता चला है। आरोपी अपने बैंक खातों से लेनदेन न कर सकें, इसलिए खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। एक पुलिस अफसर ने बताया कि श्री आनंदेश्वर एसोसिएट फर्म से ही हरेंद्र की संस्था को जमीन कब्जाने के लिए 25 लाख ट्रांसफर हुए थे। अब इन खातों के जरिये पुलिस यह भी पता लगाएगी कि जिन खातों में ट्रांजेक्शन हुआ है, वे किन-किन लोगों और किन कंपनियों को हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के और निजी खातों के ट्रांजेक्शन के अलावा करंट एकाउंट के बारे में भी जानकारी जा रही है।

प्रसाद और प्रकाश ने उलझाया, पिता के सेवानिवृत्ति वाले जिले की तलाश
अवनीश दीक्षित को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहले अवनीश का संजय नाम होने की बात सामने आई और अब उसके पिता के नाम ओम प्रकाश है या ओम प्रसाद है, इसमें पुलिस उलझ गई है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस उस जिले का पता लगा रही है, जहां से अवनीश के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए थे। एक अफसर ने इस बात की पुष्टि की है।