फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 24 lakh robbery case exposed clues found of major hawala business police arrested six accused

Kanpur: 24 लाख की लूट ने खोला करोड़ों का 'हवाला' साम्राज्य; 68 बैंक खातों से हुआ खेल, पुलिस ने छह को भेजा जेल

Fri, 27 Feb 2026 08:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 08:57 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने 24 लाख की लूट सुलझाते हुए 1600 करोड़ के हवाला कारोबार का खुलासा किया है। लुटेरों को जेल भेजने के साथ ही अब पुलिस और ईडी टेनरी संचालक महफूज के खातों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur 24 lakh robbery case exposed clues found of major hawala business police arrested six accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के श्यामनगर में हुई 24 लाख रुपये की लूट के राजफाश ने पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच को बड़े हवाला कारोबार का सुराग दे दिया है। पुलिस सवालों के घेरे में आए टेनरी संचालक की तलाश में जुट गई है। उसके और रिश्तेदारों के नाम पर खुले 68 बैंक खातों से ढाई साल में 1600 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। आयकर, ईडी और अन्य एजेंसियों को जानकारी दे दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार देर रात लूट के आरोपी बेकनगंज के मो. यासीन और मुजाहिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ देर बाद मूलगंज के अब्दुल रहमान, चमनगंज के लारेब सिद्धिकी, बेकनगंज के सुभान खान व मो. जीशान के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चकेरी क्षेत्र में 16 फरवरी की रात को मो. वासिद और अरशद को बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर हमलाकर रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन

देखी गई थी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
यह वारदात श्यामनगर पुलिस चौकी के नजदीक हुई। घटना के बाद बाइक चालक ने खुद के साथ किसी भी तरह की वारदात से इन्कार कर दिया था। आठ दिन बाद ही वासिद ने तहरीर दे दी। पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवारों से लूट हुई थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई थी।

लूट की रिपोर्ट न लिखाने पर हुआ शक
इसमें सामने आया कि दोनों युवक घटना से पहले बिरहाना रोड के आईडीबीआई बैंक में गए थ और वहां से रुपये लेकर जाजमऊ की ओर जा रहे थे। लूट की रिपोर्ट न लिखाने पर पुलिस को शक हुआ। दोनों से सवाल किए गए, जिस पर वासिद ने कहा कि वह जाजमऊ निवासी टेनरी संचालक महफूज के घर जा रहे थे। पीड़ित न बैंक से 24 लाख रुपये निकालने की जानकारी दी थी। जांच में सामने आया कि उस दिन महफूज के खाते से 3.20 करोड़ रुपये निकले थे।

विज्ञापन

मुठभेड़ में आरोपियों को किया गिरफ्तार
इतनी अधिक राशि निकलने की बात सामने आने पर लुटेरों के साथ पीड़ितों और खाता संचालक के खिलाफ शक की सुई घूमी। साइबर सेल, स्वॉट और चकेरी पुलिस ने जांच की, जिसके आधार पर मो. यासीन और मुजाहिद को गुरुवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जबकि कुछ घंटे बाद अब्दुल रहमान, लारेब सिद्धिकी, सुभान खान, मो. जीशान को दबोच लिया गया। अब्दुल रहमान और सुभान खान ने बाइक सवार वासिद व अरशद की रेकी की थी।




दोनों के पैर में गोली लगी थी

इस मामले में पुलिस ने 26 फरवरी की रात 8:55 बजे मूलगंज मिश्री बाजार निवासी अब्दुल रहमान, हीरामन का पुरवा निवासी शुभान खान, चमनगंज निवासी लारेब सिद्दीकी और हीरामन का पुरवा निवासी मो. जीशान को गिरफ्तार किया। इनकी निशांदेही पर हीरामन का पुरवा निवासी यासीन और मुजाहिद की अहिरवां 80 फीट रोड पर घेराबंदी की गई। मुठभेड़ के दौरान गुरुवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी थी।

लूट की घटना के बावजूद पीड़ित तहरीर नहीं दे रहा था। हमे शक हुआ कि इसके पीछे जरूर कुछ बड़ा है। जांच हुई तो 12 बैंकों के 68 एकाउंट से पिछले ढाई साल में 1600 करोड़ रुपये नकद निकाले जाने की जानकारी मिली। मामला आर्थिक अपराध से जुड़ा है इसलिए ईडी, आयकर और जीएसटी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। बहरहाल जो तथ्य सामने आए हैं उससे मनी लांड्रिंग और हवाला से जुड़ा मामला लग रहा है। -रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed