फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 23000 rich people are siphoning off ration meant for poor district supply teams conduct investigations

UP: राशन गरीबों का...हजम कर रहे 23 हजार अमीर, जिला पूर्ति की टीम घर-घर जाकर करेगी जांच, हटेंगे अपात्रों के नाम

Sun, 21 Sep 2025 06:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Sep 2025 06:44 AM IST
सार

Kanpur News: शासन स्तर से प्रदेश भर के आयकर दाता, कंपनी मालिक, चार पहिया वाहन स्वामियों समेत अन्य अपात्रों की सूची तैयार की है। इसमे जिले के 23,468 नाम संदिग्ध पाए गए हैं। इनके सत्यापन के लिए प्रत्येक ब्लाक में टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur 23000 rich people are siphoning off ration meant for poor district supply teams conduct investigations
आपूर्ति विभाग- राशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरीब परिवारों को मिलने वाला सरकारी राशन अमीरों की थाली में जा रहा है। आधार अपडेटिंग और बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में करीब 23,468 ऐसे राशन कार्डधारक चिह्नित हुए हैं, जिनके पास कंपनियों की मालिकाना हकदारी, महंगी गाड़ियां हैं। इनमें से अधिकतर आयकर रिटर्न भी भरते हैं। ये अमीर मुफ्त में सरकारी राशन ले रहे हैं।

विज्ञापन

शासन से भेजी गई अमीरों की सूची का घर-घर सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपात्र मिलने पर राशन कार्ड सूची से नाम हटाया जाएगा। जिले में कुल 1376 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं जिसमें आठ लाख कार्ड धारक हैं। इनमें 65 हजार अंत्योदय कार्ड धारक जबकि 7.40 लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारक राशन ले रहे थे। बीते एक साल से सभी कार्ड धारकों का आधार कार्ड लेने के साथ बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने का कार्य चल रहा था।

विज्ञापन

राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे अपात्रों के नाम
इस वित्तीय वर्ष में करीब 90 फीसदी कार्ड धारकों की बायोमेट्रिक हो चुकी है। शासन स्तर से प्रदेश भर के आयकर दाता, कंपनी मालिक, चार पहिया वाहन स्वामियों समेत अन्य अपात्रों की सूची तैयार की है। इसमे जिले के 23,468 नाम संदिग्ध पाए गए हैं। इनके सत्यापन के लिए प्रत्येक ब्लाक में टीम गठित कर दी गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्रों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे।

कार्ड धारक के नाम चार पहिया तो अपात्र
सत्यापन टीम प्रत्येक घर में पहुंचकर राशन कार्ड धारक की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करेगी। यदि किसी व्यक्ति के नाम पर चार पहिया वाहन, पैन कार्ड पर दर्ज कंपनी या आयकर रिटर्न पाया गया तो उसे अपात्र मानते हुए सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन संदिग्ध राशन कार्ड धारकों का हो रहा सत्यापन

  • वाहन स्वामित्व मध्यम मोटर मालिक- 2
  • हल्के मोटर वाहन के मालिक- 14,520
  • 5 एकड़ से अधिक भूमि स्वामी- 3,048
  • यूआईडीएआई के आधार पर मृत मिले- 2,595
  • कंपनी के निदेशक या डायरेक्टर- 3,036
  • व्यापार (जीएसटी) पर 25 लाख से अधिक का टर्नओवर- 267

शासन ने जिले के करीब 23 हजार से अधिक संदिग्ध राशन कार्ड धारकों की सूची उपलब्ध कराई है। इनका सत्यापन शुरू करा दिया है। अपात्र मिलने पर इनके नाम बने राशन कार्ड निरस्त होंगे।  -राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed