फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 200 people were cheated, the criminal was hiding in the hotel for four months, STF and Air Force Intel

Kanpur: 200 लोगों को ठगी, चार माह से होटल में छिपा था शातिर, एसटीएफ और वायुसेना की इंटेलीजेंस ने की गिरफ्तारी

Thu, 23 Nov 2023 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Nov 2023 09:39 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस को उसके पास से ब्रांडेड कपड़े, चश्मे और जूतों को कलेक्शन मिला है। आरोपी के कर्नाटक बैंक समेत चार बैंक खातों के पासबुक व एटीएम बरामद हुए हैं। संबंधित बैंक को मेल कर पुलिस खातों की डिटेल हासिल करेगी।

विज्ञापन
Kanpur: 200 people were cheated, the criminal was hiding in the hotel for four months, STF and Air Force Intel
आरोपी राहुल राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायुसेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 200 से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाला फर्जी स्क्वाड्रन लीडर चार माह से कानपुर के एक होटल में छिपा रहा। मंगलवार को एसटीएफ और वायुसेना की इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने उसे झकरकटी चौराहे से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

दिल्ली में कइयों से ठगी करने के बाद से वह फरार हो गया था। बुधवार को रेलबाजार थाना पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। एसटीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राहुल राजपूत उन्नाव के अजगैन आजादनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि वह पहले पिता के साथ उत्तमनगर नई दिल्ली में रहता था। वहां वायुसेना कैंट एरिया में घूमने जाने के दौरान वह अधिकारियों के रहन सहन से काफी प्रभावित होकर खुद भी फर्जी अधिकारी बन गया। वायुसेना के म्यूजियम में जाकर वायुसेना के तौर तरीकों को समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों के यहां भी वर्दी पहनकर जाने लगा
कैंट एरिया के लोकल बाजार से स्क्वाड्रन लीडर की यूनिफार्म खरीदकर माता-पिता को वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर चयन होने की जानकारी दी। रिश्तेदारों के यहां भी वर्दी पहनकर जाने लगा। दिल्ली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर समेत आसपास के जिलों के बेरोजगार युवकों को वायुसेना में नौकरी दिलवाने के लिए नाम पर ठगी शुरू कर दी। दिल्ली में ठगी के शिकार हुए लोगों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई, तो चार माह पहले रेल बाजार के होटल यश पैलेस में 400 रुपये प्रति दिन के किराये पर आकर रहने लगा।

मिले सात सर्टिफिकेट, वर्दी, नेमप्लेट और फर्जी मुहर
पुलिस ने शातिर के पास से एक न्यू पैटर्न कॉम्बेट यूनिफॉर्म, माउंटेड रिबन के साथ मेडिकल बैज स्क्वाड्रन लीडर रैंक और साथ में एयर क्राफ्ट मैन की रैंक, नेमप्लेट, फोर्स की कैप, शूज, वायु सेना की वर्दी। पांच अभ्यर्थियों के पहचानपत्र, एक पंकज महतो नाम का, दो अलग जन्मतिथि के आधार कार्ड, वायुसेना की मुहर, पासपोर्ट, वायु सेना में भर्ती के लिए प्रत्येक सात अभ्यर्थियों के मेडिकल सर्टिफिकेट आदि बरामद किया। वायुसेना में जब लोग फर्जी नियुक्तिपत्र लेकर पहुंचे तब सेना की इंटेलीजेंस यूनिट सक्रिय हुई और शातिर का भंडाफोड़ हुआ।

पढ़ा-लिखा ठग बोलता फर्राटेदार अंग्रेजी
राहुल वर्ष 2014 में राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंड्री स्कूल जनकपुरी से हाईस्कूल व वर्ष 2016 में इंटर पास किया। वर्ष 2020 में ट्रोब स्किल्स के जरिये पैरामेडिकल कॉलेज से बीएलएस, एईजी, सीपीआर, ईएमटी का एक साल का कोर्स पूरा किया था। पढ़ाई लिखाई में औसत राहुल फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर किसी को भी बातों में फंसा लेता था।

बैंक को मेल कर पुलिस खातों की डिटेल हासिल करेगी
पुलिस को उसके पास से ब्रांडेड कपड़े, चश्मे और जूतों को कलेक्शन मिला है। आरोपी के कर्नाटक बैंक समेत चार बैंक खातों के पासबुक व एटीएम बरामद हुए हैं। संबंधित बैंक को मेल कर पुलिस खातों की डिटेल हासिल करेगी। सूत्रों के अनुसार शातिर अपने बैंक के अलावा एक ई-रिक्शा चालक के भी खाते में रुपये मंगवाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed