फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 2 coach attendant suspended for stealing purse of American citizen in train

Kanpur: ट्रेन में अमेरिकी नागरिक का पर्स चोरी करने में 2 कोच अटेंडेंट निलंबित,कोर्ट के आदेश पर वापस मिले रुपये

Mon, 06 Feb 2023 12:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Feb 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 2 coach attendant suspended for stealing purse of American citizen in train
थाने में मौजूद अमेरिकी यात्री का पर्स चोरी करने वाले कोच अटेंडेंट - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच में अमेरिकी नागरिक फेरीडून नैवी का पर्स चोरी करने वाले दोनों कोच अटेंडेंट निलंबित कर दिए गए। जीआरपी ने पहली बार सवा घंटे की अदालत में पैरवी कर विदेशी नागरिक को रुपये रिलीज कराए। अदालत ने अमेरिकी नागरिक का बरामद 1960 डॉलर और 9500 रुपये पीड़ित को वापस करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर से कानपुर आने के लिए सेवानिवृत्त इंजीनियर अमेरिकी नागरिक फेरेडून नैवी का रास्ते में पर्स कोच के अटेडेंट बिहार के दरभंगा इंदिरा नगर कालोनी निवासी मोहम्मद जीदान और मधुबनी निवासी कृष्णा पासवान ने तीसरे साथी की मदद से चोरी कर लिया था। कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी की गिरफ्तारी के दौरान 1960 डॉलर और 15 हजार में 9500 रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन


जीआरपी ने अदालत में आरोपियों को पेश किया तो दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत ने शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे मुकदमा माल वापसी का प्रार्थना पत्र दिया। अदालत में जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी और दरोगा अब्बास हैदर ने प्रमाण और तर्क दिए। सवा घंटे में अदालत ने माल मुकदमा वापसी का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट चोरी की जानकारी पर पत्नी ने दूसरा टिकट बुक कर भेजा
जीआरपी ने विदेशी नागरिक को कैब से लखनऊ भेजा था। पर्स के रुपये तो मिले, लेकिन लखनऊ से पुणे का टिकट नहीं मिला था। इसकी जानकारी विदेशी नागरिक ने अमेरिका में अपनी पत्नी को दी तो रविवार की सुबह लखनऊ से पुणे की फ्लाइट का टिकट बुक कराकर उनकी पत्नी ने फेरीडून के व्हाट्सएप पर भेजा।

थैंक यू जीआरपी एंड कोर्ट
एसीएमएम प्रथम की अदालत में शनिवार को देरशाम विदेशी नागरिक फेरेडून नैवी पेश हुआ। जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने अदालत के बाहर जैसे ही माल मुकदमा वापसी का आदेश दिखाया तो विदेशी नागरिक थैंक यू जीआरपी एंड कोर्ट कह कर कार से लखनऊ चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed