कानपुर: 187 नए संक्रमित मिले, 770 ने जीती कोरोना से जंग
जीएसवीएम मेडिकल कालेज, आईआईटी के अलावा सीएमओ कार्यालय और डीएम कंपाउंड में संक्रमित मिले हैं। नगर में अब तक 91,981 कोरोना के पेशेंट मिल चुके हैं। 1916 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से शनिवार को दो कोमार्बिड रोगियों की मौत दर्ज की गई। 187 नए संक्रमित मिले हैं वहीं, 770 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें से चार अस्पताल में ठीक हुए और 666 होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। पहली जनवरी से अब तक कोरोना के 9900 संक्रमित मिले चुके हैं। 11 रोगियों की मौत हुई है।
जनवरी में औसत करीब 322 संक्रमित हर रोज मिले हैं और 238 संक्रमितों ने प्रतिदिन कोरोना से जंग जीती है। कोरोना से मरने वाले गायत्रीनगर के रहने वाले 58 वर्षीय रोगी को डायबिटीज रही है। इसके बाद सांस की नली में संक्रमण हो गया। उपचार के दौरान हैलट में मौत हो गई।
59 मोहल्लों से लिए गए थे सैंपल
इसी तरह खपरा मोहाल की रहने वाली 69 वर्षीय महिला रोगी को सांस की नली के संक्रमण के अलावा हाइपरटेंशन रहा है। कोविड संक्रमण के बाद हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। नए संक्रमित 59 मोहल्लों से लिए गए सैंपल की जांच के बाद पता चले हैं।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज, आईआईटी के अलावा सीएमओ कार्यालय और डीएम कंपाउंड में संक्रमित मिले हैं। नगर में अब तक 91,981 कोरोना के पेशेंट मिल चुके हैं। 1916 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।