फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ₹17 lakh swindled under the guise of investment; case registered

कानपुर: निवेश के नाम पर फाइनेंस बैंक के एरिया मैनेजर से 17 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Sep 2026 06:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 27 Sep 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: ₹17 lakh swindled under the guise of investment; case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चकेरी थानाक्षेत्र में निवेश कर प्रतिमाह कमीशन का झांसा देकर फाइनेंस बैंक के एरिया मैनेजर से 17 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। शिवकटरा निवासी राजकुमार के मुताबिक वह परेड स्थित जना स्माल फाइनेंस बैंक शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। विजय नगर निवासी रवि मिश्रा से बैंक में काम करने के दौरान उनके परिचित हो गए थे।

विज्ञापन


रवि ने उन्हें क्राइपिक प्राइवेट लिमिटेड में रुपये लगाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि कंपनी डालर का कारोबार करती है, निवेश पर 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभ देती है। जिसकी पूरी उसकी गारंटी है। रवि ने अपने सीनियर राहुल पाल के साथ साकेत नगर स्थित मंदाकिनी होटल में बैठक के लिए बुलाया। जहां साथी दिव्यांशु मौर्या, अर्चना मौर्या, चौरसिया पान शाप संचालक और अमित मिश्रा के साथ मिलकर उन्हें झांसे में लिया।
विज्ञापन


जिस पर राजकुमार ने लालच में आकर 17 लाख रुपये का लोन लेकर अपने खाते से उनके खातों में भेज दिए। लेकिन उनको कोई लाभ नहीं मिला। पीड़ित राजकुमार का आरोप आरोपियों ने उनके साथ अन्य लोगों के साथ भी ठगी की है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed