फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 17 lakh stolen from a retired head constable's house

Kanpur: जामुन तोड़ने गए सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के घर 17 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Jul 2024 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 09:10 PM IST
सार

Kanpur News: सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Kanpur: 17 lakh stolen from a retired head constable's house
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर थानाक्षेत्र में बुधवार तड़के जामुन तोड़ने गए सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के घर के मेनगेट का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 17 लाख रुपये के जेवर और नगदी व माल पार कर दिया। वापस लौटे हेड कांस्टेबल को देखकर तीन चोर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सफेद कॉलोनी निवासी राजीव कुमार भदौरिया मार्च 2020 में हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार में पत्नी ऊषा, दो बेटे रोहित, मोहित और बहुएं है। राजीव ने बताया कि बड़ा बेटा रोहित नोएडा में काम करता है, जबकि मोहित गाजियाबाद में जिम संचालक है। पत्नी ऊषा ढाई माह पहले तीर्थयात्रा पर गई थीं। तब से वह घर में अकेले रह रहे हैं। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह मेनगेट में ताला लगाकर घर के पास के लोहे वाले पार्क में लगे जामुन तोड़ने गए थे।
विज्ञापन

इस बीच चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और दो अलमारियों का लॉकर तोड़कर छोटी बहू के 11 लाख व पत्नी के करीब छह लाख के जेवर और सात हजार की नगदी चुरा ले गए। राजीव ने बताया कि वह वापस लौटे तो एक युवक घर के सामने स्कूटी खड़ी कर उस पर बैठा था जबकि दो घर के अंदर थे। उनके पहुंचते ही सभी लोहा पार्क की ओर भाग निकले। किदवईनगर थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed