फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 16 died due to heart attack, three died due to brain attack

Kanpur: सर्दी हो रही जानलेवा, भीषण ठंड में हार्ट अटैक से 16, ब्रेन अटैक से तीन की मौत

Sun, 08 Jan 2023 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jan 2023 11:31 PM IST
सार

कानपुर में ठंड दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से इस तरह के रोगी बढ़े हैं। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के कंट्रोल रूम के मुताबिक 12 घंटे में 11 ब्रॉट डेड रोगी आए हैं।

विज्ञापन
Kanpur: 16 died due to heart attack, three died due to brain attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में ठंड की वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को हार्ट अटैक से 16 रोगियों की मौत हो गई। गंभीर हालत में कई मरीज कार्डियोलॉजी में भर्ती भी हुए हैं। इन मौतों का आंकड़ा केवल कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट का है। वहीं ब्रेन अटैक के तीन रोगियों की मौत हुई है। 12 रोगी अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से इस तरह के रोगी बढ़े हैं। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के कंट्रोल रूम के मुताबिक 12 घंटे में 11 ब्रॉट डेड रोगी आए हैं। रोगियों की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा पांच रोगियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी और ओपीडी में 411 रोगी आए। इनमें 40 को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि रोगी ठंड से बचाव करें।

विज्ञापन

किसी भी तरह की दिक्कत होने पर विशेषज्ञों से मशविरा लें। इसके अलावा हैलट में ब्रेन अटैक के आठ रोगी भर्ती किए गए। चार रोगी अन्य अस्पतालों में भर्ती किए गए। ब्रेन अटैक से आजादनगर के जगन्नाथ (62), नवाबगंज के राकेश (54) और किदवईनगर के केशव (49) की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही इन लोगों ने दम तोड़ दिया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो साइंसेज प्रमुख डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि रोगी अपना ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखें और ठंड से बचें।

विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर नियंत्रित रखें।
- धूप निकलने पर ही काम से बाहर जाएं।
- हृदय रोगी हल्का खाना खाएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न आएं।
- अच्छी तरह गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें।
- ब्लोअर चलाकर कमरा गर्म कर ब्लोअर बंद कर दें।
- ब्लोअर चलाएं तो उसके आगे तसले में पानी भरकर रख लें।
- घर के अंदर कोयला या अंगीठी वगैरह न जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed