{"_id":"61d6f754bf000500bc609fbe","slug":"kanpur-15-lakh-stolen-from-jewelery-shop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ज्वेलरी शॉप की खिड़की तोड़ 15 लाख के गहने पार, छत के रास्ते आए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ज्वेलरी शॉप की खिड़की तोड़ 15 लाख के गहने पार, छत के रास्ते आए चोर
Thu, 06 Jan 2022 07:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:37 PM IST
सार
पुलिस ने दुकान में रखा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त किया है। फुटेज में एक संदिग्ध नकाबपोश नजर आया है। इसके अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने सराफ को जल्द घटना के खुलासा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नवाबगंज मैनावती मार्ग पर चोरों ने ज्वेलरी शॉप की खिड़की तोड़कर दुकान के अंदर से करीब 15 लाख का माल पार कर दिया। सुबह सराफ दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस और फोरेंसिक ने जांच पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए हैं।
जागेश्वर मंदिर के पास रहने वाले राजू गुप्ता की घर के नीचे ही पुष्पलता ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात दुकान बंद कर ऊपर चले गए थे। देर रात 12 बजे के बाद छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुसे।
सीढ़ियों से उतर कर दुकान केपास पहुंच गए। चोरों ने दुकान में अंदर की तरफ लगी एक खिड़की के जाल को तोड़ दिया। इसी खिड़की से दुकान के अंदर घुस कर करीब 15 लाख कीमत के सोने व चांदी के गहने बटोर ले गए।

सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना का पता चला। थाना प्रभारी आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सराफ की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस पर आधे घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाया।
फुटेज में नजर आया संदिग्ध नकाबपोश
पुलिस ने दुकान में रखे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त किया है। फुटेज में एक संदिग्ध नकाबपोश नजर आया है। इसके अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने सराफ को जल्द घटना के खुलासा का आश्वासन दिया है।