{"_id":"693702509af34f622b025fa1","slug":"kanpur-14-more-special-trains-will-run-through-kanpur-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर से होकर 14 और विशेष ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कानपुर से होकर 14 और विशेष ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Mon, 08 Dec 2025 10:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने 14 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, पटना, दरभंगा, बनारस के लिए चलाई गई हैं। यह सभी कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी से होकर गुजरेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर विशेष ट्रेन 5581 गोरखपुर से नौ दिसंबर मंगलवार और 5582 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 11 दिसंबर गुरुवार को चलेगी। यह गोरखपुर से रात 11:25 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए सुबह 07:45 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन आएगी।
विज्ञापन
यहां से दस मिनट बाद 07:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 1155 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से दस मिनट बाद 12:05 बजे रवाना होकर रात 08:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह, बनारस-आनंद विहार टर्मिनल-बनारस विशेष ट्रेन भी चलाई गई है। इसमें 05029 बनारस से नौ दिसंबर मंगलवार और 5030 आनंद विहार टर्मिनल से दस दिसंबर बुधवार को चलेगी। यह बनारस से रात 08:15 बजे रवाना होकर रात 02:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से दस मिनट बाद 02:20 बजे रवाना होकर गाजियाबाद होते हुए सुबह 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स दोपहर 12:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होकर शाम 07:55 बजे गोविंदपुरी आएगी।
विज्ञापन
यहां से दस मिनट बाद आठ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं, पटना-आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन 02395 पटना से नौ, 11 व 13 दिसंबर और 02396 आनंद विहार टर्मिनल से दस, 12 व 14 दिसंबर को चलेगी। यह पटना से रात 08:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06:45 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 06:50 बजे रवाना होकर दोपहर तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसकी रिवर्स आनंद विहार से शाम सात बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 01:55 बजे गोविंदपुरी आएगी और दो बजे रवाना होगी। यह रात दो बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन