फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 14 died due to heart attack and four died due to brain attack

Kanpur: सर्दी हो रही जानलेवा, भीषण ठंड में हार्ट अटैक से 14 और ब्रेन अटैक से चार की मौत

Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

कानपुर में ठंड दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर के रोगी एहतियात बरतें। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के कंट्रोल रूम के मुताबिक शनिवार को 14 रोगियों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Kanpur: 14 died due to heart attack and four died due to brain attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कानपुर में शीत लहर में दिल और दिमाग पर आफत आ गई है। शनिवार को हार्ट अटैक से 14 और ब्रेन अटैक से चार की मौत हो गई। इसके साथ ही ब्रेन अटैक के 14 रोगियों को हैलट और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छह रोगियों की मस्तिष्क की नसें फट गई हैं। उनका इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग में चल रहा है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर के रोगी एहतियात बरतें। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के कंट्रोल रूम के मुताबिक शनिवार को 14 रोगियों की मौत हुई है। इनमें छह रोगियों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। ठंड लगने के बाद रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा आठ हृदय रोगी मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। 604 रोगियों को कार्डियोलॉजी इमरजेंसी और ओपीडी में देखा गया। इनमें गंभीर हालत में आए 54 रोगियों को भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा ब्रेन अटैक से जाजमऊ के जावेद (65), चकेरी के जगदीश (54), चौबेपुर के रत्नेश (52) और पनकी के अशोक वर्मा (68) की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें हैलट लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो चुकी थी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो साइंसेज प्रमुख डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि ब्रेन अटैक में 40 फीसदी रोगियों की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो जाती है। इससे ठंड से बचाव करें और दवाएं लेते रहें।

एक जनवरी से अब तक हार्ट अटैक से मौत
- अस्पताल में इलाज के दौरान मौत : 44
- मृतावस्था में अस्पताल लाए गए : 54
- हार्ट अटैक से कुल मौत : 98
- 40 वर्ष और इससे कम आयु के 18 लोगों की मौत
- 40 से 60 वर्ष के बीच के 30 लोगों की मौत
- 60 साल से अधिक आयु के 50 लोगों की मौत।

ऐसे करें बचाव
- बाहर मफलर से कान बांधकर निकलें, दस्ताने पहनें। 
- जूते-मोजे पहनकर निकलें। 
- तला-भुना, गरिष्ठ भोजन न करें। 
- शराब, धूम्रपान और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन न करें। 
- रात को ब्लोअर चलाकर न सोएं, कमरा बंद करने के साथ ही ब्लोअर बंद कर लें। 

जानलेवा हुई सर्दी 
01 जनवरी: हार्ट अटैक से दो, ब्रेन अटैक से एक मौत
02 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से दो मौत
03 जनवरी: हार्ट अटैक से 10, ब्रेन अटैक से तीन मौत
04 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से चार मौत
05 जनवरी: हार्ट अटैक से 22, ब्रेन अटैक से तीन मौत
06 जनवरी: हार्ट अटैक से 18 रोगियों की मौत हो हुई
07 जनवरी: हार्ट अटैक से 14, ब्रेन अटैक से चार मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed