फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 10 trains will be diverted and 10 trains will run late

Kanpur: 10 ट्रेनें बदले रास्ते तो 10 ट्रेनें विलंब से चलेंगी, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 30 May 2023 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 May 2023 11:54 PM IST
सार

ओड़िहार रेलवे स्टेशन पर नाॅन इंटरलॉकिंग का काम होने से 10 ट्रेनें बदले रास्ते चलेंगी। साथ ही 10 ट्रेनों को आधे घंटे से तीन घंटे तक रोककर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: 10 trains will be diverted and 10 trains will run late
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बनारस मंडल के ओड़िहार रेलवे स्टेशन पर नाॅन इंटरलॉकिंग का काम होने से दिल्ली-हावड़ा-गोरखपुर रूट की गोरखपुर-एलटीटी, लिच्छवी सहित 10 ट्रेनें बदले रास्ते चलेंगी। 10 ट्रेनों को आधे घंटे से तीन घंटे तक रोककर चलाया जाएगा। 18 जून तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर प्रारंभिक स्टेशन से दो, तीन, छह सात, नौ, 10, 14 से 18 जून तक वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलेगी।
- ट्रेन संख्या 19091 बांद्रा-गोरखपुर प्रारंभिक स्टेशन से पांच जून को वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09065 सूरत-छपरा प्रारंभिक स्टेशन से पांच और 12 जून को जौनपुर-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09525 ओखा-नाहरलगुन प्रारंभिक स्टेशन से सात 14 जून को वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय -पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी।
- एलटीटी जयनगर प्रारंभिक स्टेशन से नौ, 14 और 15 जून को वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी।
- ट्रेन संख्या 15017 एलटीटी-गोरखपुर प्रारंभिक स्टेशन से 9 और 14 से 18 जून तक जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09066 छपरा-सूरत प्रारंभिक स्टेशन से 14 जून को फेफना-मऊ-ओड़िहार के रास्ते चलेगी।
- ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर-एलटीटी प्रारंभिक स्टेशन से 15, 17 जून को मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलेगी
-ट्रेन संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 15 से 19 जून तक मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई -प्रयागराज के रास्ते चलेगी।
- ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 14 और 18 जून को प्रयागराज-जंघई-जौनपुर–शाहगंज-मऊ के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed