{"_id":"638def89d503132b4a59d413","slug":"kanpur-10-lakh-stolen-from-bank-manager-house-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बैंक मैनेजर के घर 10 लाख की चोरी, मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए शातिर, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बैंक मैनेजर के घर 10 लाख की चोरी, मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए शातिर, रिपोर्ट
Mon, 05 Dec 2022 06:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कल्याणपुर के आवास विकास अंबेडकरनगर निवासी बैंक मैनेजर रितेश कुमार के घर चोरी हो गई। मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए शातिर ने दो लाख की नगदी और 8 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। रितेश एसबीआई की दादानगर शाखा में मैनेजर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार रात वह पत्नी वर्षा व दोनों बेटियों आराध्या और आवली के साथ फेथफुलगंज निवासी एक परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह जब वह लौटे तो मेनगेट का ताला टूटा मिला। भीतर अलमारी और बेड बॉक्स का सारा सामान फर्श और बेड पर बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
शातिर ने अलमारी के लॉकर में रखे दो लाख रुपये नकदी और करीब आठ लाख के जेवरात और अन्य कीमती सामान पार कर दिए। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि शातिर की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज की मदद से शातिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन