{"_id":"614d678c8ebc3e0c136d6f81","slug":"kanpur-10-lakh-people-will-have-water-problem-from-today-main-pipeline-of-barrage-water-treatment-plant-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पांच दिन तक 10 लाख लोगों को होगी पानी की किल्लत, मुख्य पाइप लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में पांच दिन तक 10 लाख लोगों को होगी पानी की किल्लत, मुख्य पाइप लाइन फटी
Fri, 24 Sep 2021 11:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में मुख्य पाइपलाइन फटने से भरा पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बैराज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में गुरुवार को मुख्य पाइप लाइन फटने से पानी भर गया। बिजली के केबल के पास पानी पहुंचता देख प्लांट बंद कर दिया गया। इससे सिटी से साउथ तक कई मोहल्लों के करीब 10 लाख लोगों को पानी की किल्लत रही।
जल निगम के अनुसार मरम्मत में पांच दिन लग सकते हैं। ऐसे में 28 सितंबर तक बैराज प्लांट से आपूर्ति नहीं होगी। गंगा बैराज ट्रीटमेंट प्लांट से सिटी में फूलबाग तक और साउथ में गोशाला चौराहे तक मुख्य पाइप लाइन के माध्यम से रोज पांच-छह करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होती है।
जलकल विभाग की लाइनों से करीब 10 लाख लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाता है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर ने बताया कि शुक्रवार से मरम्मत शुरू कराई जाएगी।