फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 1.35 Lakh Potential Duplicate Voters Identified BLOs to Conduct Door to Door Verification

Kanpur: 1.35 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन, 10 जून को आएगी फाइनल लिस्ट

Sat, 25 Apr 2026 09:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Apr 2026 09:44 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 1.35 लाख डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया के कारण अंतिम मतदाता सूची अब 22 अप्रैल के बजाय 10 जून को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur 1.35 Lakh Potential Duplicate Voters Identified BLOs to Conduct Door to Door Verification
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची की शुद्धता पर प्रशासन ने जोर बढ़ा दिया है। निर्वाचन आयोग ने जिले में 1.35 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की फिर से पहचान की है। अब सत्यापन का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिले भर में टीमें गठित कर घर-घर जांच कराई जाएगी। आयोग को आशंका है कि इन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों, अलग-अलग बूथ, ग्राम पंचायत या पते पर दर्ज हैं।

विज्ञापन

वास्तविक स्थिति की पुष्टि कर डुप्लीकेट नामों को सूची से हटाया जाएगा। पंचायत चुनाव से पहले चलाए गए वृहद् पुनरीक्षण अभियान में पहले ही बड़ी संख्या में गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2021 की मतदाता सूची में जिले में 12,53,056 मतदाता दर्ज थे, जो पुनरीक्षण के बाद फरवरी 2026 तक बढ़कर 12,84,460 हो गए। जांच में 5,17,503 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए थे, जिनमें गहन सत्यापन के बाद 1,46,747 नाम हटाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

खंड विकास अधिकारियों को बनाया गया है नोडल
अब आयोग ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए 1.35 लाख नए संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए हैं। इनकी सूची जिले में भेज दी गई है। इनका सत्यापन कर अंतिम सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने की तैयारी है। सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने 122 सुपरवाइजर और 869 बीएलओ तैनात किए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

28 मई तक सत्यापन कार्य पूरा किया जाएगा
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख भी बढ़ा दी गई है। पहले यह 22 अप्रैल तय थी जिसे अब बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार 28 मई तक सत्यापन कार्य पूरा किया जाएगा और नौ जून तक मतदान केंद्र व मतदाता सूची अपलोड की प्रक्रिया पूरी होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि आयोग के निर्देश पर हर संदिग्ध नाम की गहन जांच की जा रही है, ताकि अंतिम सूची पूरी तरह साफ और त्रुटिरहित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed